फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ों की रानी मसूरी में माल रोड पर इस तरह घूमते मिले बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम

Thu, 13 Dec 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Updated Thu, 13 Dec 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
John Abraham on Mussoorie mall road
john abraham

अभिनेता जॉन अब्राहम मसूरी की माल रोड में कुछ इस तरफ घूमते नजर आए। बॉलीवुड फिल्म ‘बाटला हाउस’ की शूटिंग मालरोड स्थित झूला घर और बडोनी चौक के पास शुरू हुई। अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने फिल्म के लिए शॉट दिए। नगर में मंगलवार को शुरू हुई शूटिंग का पहला सीन झूलाघर रोपवे में फिल्माया गया, जिसमें अभिनेता जॉन अब्राहम ट्रॉली में बैठकर गनहिल पहुंचते हैं। इस सीन में मात्र ट्रॉली के अंदर के शॉट लिए गए।

John Abraham on Mussoorie mall road
john abraham

दोपहर बाद फिल्म का सेट बडोनी चौक एसबीआई के समीप लगाया गया। जहां अभिनेता जॉन और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का एक सीन फिल्माया गया, जिसमें दोनों मालरोड पर टहल रहे हैं, कि अचानक उनके पास से एक वाहन गुजरता है। अभिनेत्री जॉन का हाथ खींचकर वाहन उन्हें वाहन से टकराने से बचातीं है। इसी सीन में उन्हें ढूंढते हुए पुलिस वहां पहुंचती है। लेकिन, पुलिस दोनों को नहीं ढूंढ पाती। 
 

John Abraham on Mussoorie mall road
john abraham

इस दौरान मालरोड पर शूटिंग देखने वालों की भारी भीड़ जुटी रही। वहीं, अभिनेता और अभिनेत्री की एक झलक पाने और फोटो खींचने के लिए लालायित नजर आए। सुरक्षाकर्मियों की नजरों से बचते हुए कई प्रशंसक अभिनेता जॉन और अभिनेत्री मृणाल को कैमरे में कैद करते देखे गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham on Mussoorie mall road
मसूरी पहुंचे जॉन - फोटो : अमर उजाला
शूटिंग का अगला सीन देर शाम झूलाघर बाईपास मार्ग पर फिल्माया गया। यहां बाजार को मेले के रूप में दिखाया गया, जहां जॉन और मृणाल दोनों खरीदारी करते हुए फिल्माए गए।

 
विज्ञापन
John Abraham on Mussoorie mall road
john abraham

बता दें कि नगर में चल रही फिल्म ‘बाटला हाउस’ की शूटिंग में स्थानीय कलाकार अमित सिंघल पुलिस इंस्पेक्टर, मनोज टम्टा, संदीप राणा और निखिल कांस्टेबल की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, जगजीत और माधुरी टम्टा मेले में शॉपिंग करते फिल्माया गया। बाल कलाकार में मिस्टी, आरुषि, राघव, राधिका भी फिल्म में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed