फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

kainchi Mela 2022: कैंची धाम में लगा नीम करोली महाराज के भक्त को तांता, साथ सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Wed, 15 Jun 2022 03:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली (नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली (नैनीताल)। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 15 Jun 2022 03:25 PM IST
विज्ञापन
Kainchi Mela held after two years, Neem Karoli Baba devotees arrived, See Photos
कैंची मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

शहर से आठ किमी दूर कैंची धाम मंदिर के द्वार सुबह छह बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। धाम के स्थापना दिवस पर कैंची मेले में सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का आशीर्वाद और मालपुए का प्रसाद लिया। मंदिर समिति और प्रशासन ने सुबह छह बजे से देर शाम तक सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं के कैंची धाम पहुंचने की पुष्टि की।


बाबा नीम करोली महाराज के मंदिर में बुधवार सुबह छह बजे से देर रात तक श्रद्धालु बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। श्रद्धालु सुबह चार बजे से ही मंदिर द्वार के आगे लाइन लगाकर खड़े रहे। सुबह छह बजे बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का मुख्य द्वार खोला गया। इससे पूर्व मंदिर समिति के सदस्यों की ओर से सुबह 5:30 बजे शंख, घंटा और ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर में बाबा को मालपुए का भोग लगाया गया।

 

मंदिर परिसर के अंदर वैष्णवी देवी, विंध्यवासिनी, हनुमान, सिद्धि माई को भी भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं का प्रवेश देर रात तक जारी रहा। श्रद्धालु कतार में लगकर मंदिर के मुख्य द्वार पर प्रवेश कर रहे थे और अतिरिक्त बनाए गए द्वार से मालपुए का प्रसाद लेकर बाहर आ रहे थे। दोनों द्वारों पर श्रद्धालुओं के जूते-चप्पलों को रखने की व्यवस्था मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और स्थानीय लोग संभाल रहे थे। कैंची मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को भवाली और खैरना की ओर चार-चार किमी लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ा।

Kainchi Mela held after two years, Neem Karoli Baba devotees arrived, See Photos
कैंची मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

दो साल बाद बुधवार को कैंची मेले में श्रद्धालुओं के डेढ़ लाख से अधिक संख्या में पहुंचने की उम्मीद थी। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या पिछले सालों की तुलना में कम रही। दोपहर 12 बजे बाद कतार में लोगों की संख्या कम नजर आई। इसके बाद श्रद्धालु बिना भीड़ के आराम से मंदिर परिसर में प्रवेश करते रहे। शाम चार बजे बाद श्रद्धालुओं की संख्या धीरे-धीरे कम होती गई।

Kainchi Mela held after two years, Neem Karoli Baba devotees arrived, See Photos
कैंची मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

कैंची धाम मंदिर में बुधवार दोपहर 12 बजे तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर लौट गए थे। अपराह्न तीन बजे तक भीड़ बढ़ती रही। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों, एलआईयू और पुलिस के मुताबिक तीन बजे तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके थे। देर शाम तक सवा लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर मालपुए का प्रसाद ग्रहण कर चुके थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kainchi Mela held after two years, Neem Karoli Baba devotees arrived, See Photos
कैंची मेला - फोटो : अमर उजाला
भवाली और खैरना की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को चार किमी की लाइन में लगकर कैंची धाम में प्रवेश मिला। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मेले को सफल बनाने के लिए पुलिस कर्मी लगातार व्यवस्था बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि लोग लाइन में लगकर बाबा के दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स मुस्तैद है।
विज्ञापन
Kainchi Mela held after two years, Neem Karoli Baba devotees arrived, See Photos
कैंची मेले में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

बाबा नीम करोली महाराज की शक्ति आज भी कैंची धाम में विराजमान है। इसका उदाहरण बुधवार को कैंची मेले में पहुंचे सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं की व्यवस्थित भीड़ को देखकर लगाया जा सकता था। मंदिर परिसर में बाबा का आशीर्वाद और प्रसाद लेने के लिए चार किलोमीटर तक लगी श्रद्धालुओं की लाइन बाबा के जयकारों के साथ बिना किसी समस्या के बाबा के धाम पहुंची।

ये भी पढ़ें...जितेंद्र त्यागी ने बताया जान का खतरा:  दुबई के नंबर से आई तीन बार कॉल, रंगदारी नहीं देने पर मिली थी सिर काटने की धमकी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed