सब्सक्राइब करें

फायरिंग केस: कातिलों की गिरफ्तारी न होने तक नहीं होगा गुरजीत की अस्थियों का विसर्जन, आंदोलन पर अड़े सिख

संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Oct 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Kashipur firing case: sikh organization warns for protest till culprits arrested
सिख प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

ऑल इंडिया सिख प्रतिनिधि बोर्ड के यूपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फलोदिया ने जसपुर के ज्येष्ठ उप प्रमुख की पत्नी गुरजीत कौर की हत्या के आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक मृतका की अस्थियां विसर्जित नहीं की जाएंगी। उन्होंने यूपी और उत्तराखंड पुलिस पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर भुल्लर को गिरफ्तार किया गया तो सिख संगत भी गिरफ्तारी देगी।  



काशीपुर फायरिंग केस: मृतका गुरजीत के पति ने की सीबीआई जांच की मांग, फेसबुक पर पोस्ट लिखकर मांगा लोगों से सहयोग

सिख प्रतिनिधि बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष फलोदिया अन्य सिख नेताओं के साथ शुक्रवार को भरतपुर स्थित भुल्लर फार्म पहुंचे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर उत्तराखंड पुलिस गुरजीत कौर के हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है, वहीं यूपी पुलिस घटनास्थल बदल कर भुल्लर परिवार के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर रही है।

Trending Videos
Kashipur firing case: sikh organization warns for protest till culprits arrested
काशीपुर फायरिंग मामला - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने उत्तराखंड सरकार और पुलिस पर भेदभाव करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से पुलिस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कार्रवाई की वैसी तेजी गुरजीत कौर हत्याकांड में नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि भुल्लर भाजपा से जुड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashipur firing case: sikh organization warns for protest till culprits arrested
गुरजीत का पति - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पत्रकार वार्ता में आंसुओं से डबडबाई आंखों और भर्राए गले से जसपुर के ज्येष्ठ उप प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर ने कहा कि ‘यूपी पुलिस ने पांच माह और चार वर्ष के बच्चों से उनकी मां और मुझसे मेरी पत्नी छीन ली और मेरे ही खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया। मेरे जैसे भाजपा नेता के खिलाफ जब ऐसा हो रहा है तो आम जनता के साथ क्या करेगी यूपी पुलिस। भुल्लर ने सीबीआई जांच की मांग की है। 

Kashipur firing case: sikh organization warns for protest till culprits arrested
पति गुरताज के साथ गुरजीत कौर - फोटो : अमर उजाला

ज्येष्ठ उप प्रमुख गुरताज भुल्लर और उनके ससुर जितेंद्र सिंह ने गुरजीत कौर हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। पत्रकारों से बात करते हुए गुरताज ने कहा कि घटना वाले दिन ही वह दिल्ली से लौटे थे। थके होने के कारण वह पत्नी से मिले बगैर सोने चले गए। इसी दौरान सादी वर्दी में पहुंची यूपी पुलिस ने उनके घर में घुसकर उत्पात मचाया।

विज्ञापन
Kashipur firing case: sikh organization warns for protest till culprits arrested
काशीपुर में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

शोर सुनकर वह जगे। इस दौरान यूपी पुलिस के कर्मियों ने उनकी पत्नी की हत्या कर दी। भुल्लर ने रुआंसा होते हुए कहा कि मेरे मासूम बच्चों की मां को इंसाफ नहीं मिल रहा है जबकि उत्तराखंड और यूपी में उनकी सरकार है। उन्होंने इस हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। भुल्लर ने यूपी पुलिस की ओर से थोपे गए मुकदमे खत्म करने की भी मांग की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed