फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जय केदारनाथ: बाबा के सहारे चढ़ी भक्तों ने चढ़ाई, कपाट खुलते ही मिट गई थकान..फिर जयकारों से गूंजा धाम, तस्वीरें

Fri, 10 May 2024 11:30 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 10 May 2024 11:30 AM IST
विज्ञापन
Kedarnath Dham Door Opened for Devotees Crowd Gathered at Kedar Baba Temple Uttarakhand News in Hindi
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

 Kedarnath Kapat Open Photos: श्रद्धालुओं के लिए आज केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। कपाटोद्घाटन के पावन क्षण के हजारों श्रद्धालु साक्षी बने। इस दौरान श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था की जो तस्वीरें सामने आईं वह यकीनन उल्लास और उमंग से भर देने वाली थीं। बाबा के सहारे श्रद्धालुओं ने चढ़ाई चढ़ी और कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की सारी थकान मिट गई। फिर बाबा केदार की जयकारों से धाम गूंज उठा।





केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। आज विधि-विधान से सुबह सात बजे केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुल गए हैं। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंची है। वहीं यमुनोत्री के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।

केदारनाथ धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर सीएम धामी अपनी पत्नी संग मौजूद रहे और बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोले गए, लेकिन इससे पहले ही शासन-प्रशासन के बेहतर सुरक्षा इंतजामों के दावों की पोल खुल गई। स्थिति यह थी कि सारे अधिकारी तो हेलीकॉप्टर से धाम पहुंच गए थे और पैदल यात्री की सुध लेने वाला कोई नहीं था।

Kedarnath Dham Door Opened for Devotees Crowd Gathered at Kedar Baba Temple Uttarakhand News in Hindi
केदारनाथ धाम के कपाट खुले। सीएम धामी पत्नी संग रहे मौजूद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

डीजीसीए की टीम ने जिस तरह से हेलीपैड का हवा हवाई निरीक्षण किया वह भी सवालों के घेरे में है। केदारघाटी के गुप्तकाशी, मैखंडा, फाटा सहित आठ स्थानों से हेलिकॉप्टर सेवाओं का संचालन होना है, लेकिन हाईवे से लगे हेलीपैड पर यात्री व्यवस्थाओं का कोई इंतजाम नहीं है।

Kedarnath Dham Door Opened for Devotees Crowd Gathered at Kedar Baba Temple Uttarakhand News in Hindi
केदारनाथ धाम के खुले कपाट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

डीजीसीए की टीम के निरीक्षण के साथ शासन-प्रशासन और अन्य महकमों के आला अधिकारी भी हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंच गए, लेकिन पैदल मार्ग से धाम जाने वाले बाबा के भक्तों को क्या-क्या दिक्कतें हो रही रही हैं इसे सुनने व देखने वाला पूरे पैदल मार्ग पर कोई सक्षम अधिकारी नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Dham Door Opened for Devotees Crowd Gathered at Kedar Baba Temple Uttarakhand News in Hindi
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान उत्सव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केदारनाथ यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवा हमेशा से ही सवालों के घेरे में रही है। बताया जा रहा है कि अब तक केदारनाथ यात्रा के लिए 40 हजार से अधिक यात्री हेली टिकट करवा चुके हैं, लेकिन यात्रा शुरू होने के एक दिन पहले गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच हाईवे से लगे हेलीपैड पर यात्री इंतजाम एक भी नहीं दिखे।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Door Opened for Devotees Crowd Gathered at Kedar Baba Temple Uttarakhand News in Hindi
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हेलिकॉप्टर की टिकट को लेकर दिल्ली से पहुंचे सुनील सोलंकी, झारखंड के नवदीप ने बताया कि हेलिकॉप्टर सेवा कब से शुरू होगी इसके बार में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed