फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में आप भी कीजिए 'नए केदारनाथ' धाम के दर्शन, इस दिन PM मोदी भी पहुंचेंगे बाबा के दर

Mon, 10 Sep 2018 04:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Sep 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Dham Exclusive photos after renovation
kedarnath dham new photos

केदारनाथ में जिस स्थान को दिव्य दर्शन स्थल के तौर पर स्थापित किया जा रहा है, उसका काम पूरा हो चुका है।  करीब चार से पांच फीट चौड़ा मंदिर मार्ग की चौड़ाई अब 70 फीट हो चुकी है।  केदानाथ मंदिर के बगल में निर्मित की जा रही प्रतिकृति (रेप्लिका) देखने के लिए पारदर्शी शीट लगाई जाएगी। मुख्य सचिव ने इस संबंध में लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए

Kedarnath Dham Exclusive photos after renovation
kedarnath dham new photos

उन्होंने वीआईपी हेलीपेड मंदिर के रास्ते तक स्थानीय पत्थर बिछाने उद्धव कुंड, शंकराचार्य समाधि व भैरव मंदिर रास्ते के कार्य को शुरू कर जल्द से जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य न करने पर संबंधित निर्माणदायी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

Kedarnath Dham Exclusive photos after renovation
kedarnath dham new photos

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह केदारनाथ आ सकते हैं। उन्हें सात अक्तूबर को देहरादून में निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करना है। माना जा रहा है कि आठ अक्तूबर को वे केदारधाम में भगवान केदारनाथ के दर्शन करेंगे। इस दौरान वे नई केदारपुरी का भी लोकार्पण कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Dham Exclusive photos after renovation
kedarnath dham new photos

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर को भी केदारनाथ आने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिछले दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद के अधिकारियों को इसके संकेत दिए। साथ ही पीएम के दौरे से पूर्व सारी तैयारी पूरी करने को भी कहा।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Exclusive photos after renovation
kedarnath dham new photos

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह भी शनिवार को वे केदारपुरी पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। 30 सितंबर तक मानसून का असर खत्म हो जाने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में भी वृद्धि होने की संभावना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed