फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हंसी-खुशी शादी का जश्न मना रहे थे घराती-बाराती, खाना खाते ही मच गया कोहराम, दर्दनाक तस्वीरें...

Sat, 01 Dec 2018 05:06 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Dec 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
Many People killed After ate Food in marriage Due to Food Poisoning bageshwar
फूड प्वाइजनिंग

घरातियों और बारातियों ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि शादी में ऐसा भी कुछ हो जाएगा। खाना खाने के बाद वहां जो कोहराम मचा उसे शायद ही कोई भुला सके। उत्तराखंड के बागेश्वर में कपकोट ब्लॉक के ग्राम बास्ती में विषाक्त भोजन खाने से कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण समेत 250 से अधिक बाराती और घराती बीमार हो गए। 

Many People killed After ate Food in marriage Due to Food Poisoning bageshwar
फूड प्वाइजनिंग

इनमें अधिकतर घराती हैं। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने गांव में डॉक्टरों की टीम भेजी। शनिवार को विषाक्त भोजन खाने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को बेड़ीनाग, कांडा और बागेश्वर के अस्पतालों में भर्ती किया गया। कई मरीजों का गांव में ही इलाज चल रहा है। 

Many People killed After ate Food in marriage Due to Food Poisoning bageshwar
फूड प्वाइजनिंग

कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण को उनकी गंभीर हालत के मद्देनजर अल्मोड़ा बेस अस्पताल में लाया गया जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।  वहीं फूड प्वाइजनिंग से बीमार एक बच्चे पीयूष सिंह पुत्र देव सिंह 6 साल ने शनिवार को बेड़ीनाग अस्पताल में मौत हो गई और एक बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Many People killed After ate Food in marriage Due to Food Poisoning bageshwar
फूड प्वाइजनिंग

गंभीर रूप से बीमार हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी पहुंचाए गए। अभी 4 लोग हायर सेंटर भेजे गए हैं। चंचल सिंह, गीता, बबीता, रेखा, हेलीकॉप्टर द्वारा हल्द्वानी पहुंचाए गए हैं। दूसरे बैच में 3 रोगी एयरलिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। बता दें कि गडेरा निवासी हरीश सिंह गढ़िया के बेटे नंदन सिंह गढ़िया की बारात बृहस्पतिवार को बास्ती गांव में मोहन सिंह महर के घर गई थी। 

विज्ञापन
Many People killed After ate Food in marriage Due to Food Poisoning bageshwar
फूड प्वाइजनिंग

बाराती-घराती खाना खाकर घर चले गए थे। रात में लगभग दस बजे के करीब जिन-जिन लोगों ने बारात में खाना खाया था, उन्हें उल्टी-दस्त होने लगे तो हड़कंप मच गया। रातभर ग्रामीण परेशान रहे। शुक्रवार सुबह सात बजे बागेश्वर जिला प्रशासन को सूचित किया गया। कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने डॉक्टरों की टीम को बास्ती गांव भेजा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed