फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में 'मौत' बनकर बरसी मानसून की बारिश, 56 दिनों में लील गई 24 लोगों की जान, तस्वीरें...

Sat, 10 Aug 2019 10:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 10 Aug 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Monsoon 2019 Rainfall Killed 4 people in 56 days in uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड में मानसून कहर बरपा रहा है। 15 जून को मानसून ने प्रदेश में दस्तक दी थी। इन 56 दिनों में अब तक प्राकृतिक आपदाओं में 24 लोगों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार देर रात टिहरी में बादल फटने की घटनाओं में दो लोग मारे गए। वहीं चमोली में दो लोग लापता चल रहे हैं। 

Monsoon 2019 Rainfall Killed 4 people in 56 days in uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त सूचना के अनुसार चमोली में 12 घर ध्वस्त हो गए, जबकि टिहरी में एक घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पौड़ी जनपद के श्रीनगर गढ़वाल में एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। बुधवार को चमोली जनपद में ही यात्री बस पर एक बड़ी चट्टान के गिरने से भी पांच लोगों की मौत हो गई थी।  

Monsoon 2019 Rainfall Killed 4 people in 56 days in uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
आपदा                   मौतें      घायल
भूस्खलन से             13        31
बादल फटने             09        05
बिजली गिरने से       01        01
तूफान                    01          0
अन्य                     00          02
कुल                      24           39    

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon 2019 Rainfall Killed 4 people in 56 days in uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

15 जून के बाद से अब तक प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं में सबसे अधिक सात मौतें चमोली जनपद में हो चुकी हैं, जबकि जिले के दो लोग अभी लापता हैं। वहीं, पौड़ी में चार, टिहरी में चार, बागेश्वर, देहरादून, नैनीताल, यूएसनगर, उत्तकाशी में एक-एक मौत हो चुकी है। इनके अलावा पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में भी दो-दो लोग आपदा का निवाला बन चुके हैं।

विज्ञापन
Monsoon 2019 Rainfall Killed 4 people in 56 days in uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

पिछले साल 4330 घटनाओं में 101 मौतें
पिछले साल प्रदेश में 4330 प्राकृतिक घटनाएं हुईं, जिनमें 101 मौतें हुईं और 53 लोग घायल हुए। तीन लोगों का आज तक पता नहीं चल पाया। 739 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed