फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुदरत के कहर से जिंदा दफन हो गए मां-बेटा, राखी से पहले उजड़ गई बहन की दुनिया, दर्दनाक मंजर...  

Sat, 10 Aug 2019 10:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घनसाली (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 10 Aug 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Mother And Son died in Cloud Burst and disaster in tehri uttarakhand photos
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक की नैलचामी पट्टी के थार्ती गांव के ऊपर बादल फटने से घर के अंदर सो रहे मां और बेटा जिंदा दफन हो गए। मलबे में दबी एक लड़की को घायल अवस्था में बाहर निकाल लिया गया है। 

Mother And Son died in Cloud Burst and disaster in tehri uttarakhand photos
- फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे शवों को बाहर निकाला। बादल फटने से थार्ती, बडियार गांव, तितराणा, चकरेणा, होल्टा, ठेला, मल्याकोट, मल्ड, महड़ और बेहड़ा गांव के संपर्क मार्ग, पेयजल लाइन, सिंचाई नहरें और सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि तबाह हो गई है।

Mother And Son died in Cloud Burst and disaster in tehri uttarakhand photos
- फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार रात को हुई बारिश के दौरान थार्ती गांव के ऊपर सौड़ नामे तोक में देर रात  लगभग 12.30 बजे बादल फटने से शंकर सिंह बुटोला का मकान मलबे की चपेट में आ गया। बादल फटने और गांव के समीप बह रहे नैलचामी गदेरे के उफान का शोर सुनकर घर के अंदर सो रहे परिवार के मुखिया शंकर सिंह बुटोला, उनकी पत्नी बचनदेई और पोती स्नेहा बाहर आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother And Son died in Cloud Burst and disaster in tehri uttarakhand photos
- फोटो : अमर उजाला

लेकिन दूसरे कमरे में सो रही उनकी पुत्र वधू मकानी देवी, पोती सपना और पोता सुरजीत बाहर आने से पहले ही मलबे में दब गए। पोती सपना भी बाहर आते ही मलबे में फंस गई, लेकिन ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर ढाई घंटे बाद उसे मलबे से निकालकर बचा लिया। 

विज्ञापन
Mother And Son died in Cloud Burst and disaster in tehri uttarakhand photos
- फोटो : अमर उजाला

बारिश कम होने पर रात डेढ़ बजे ग्रामीणों ने बादल फटने की सूचना आपदा कंट्रोल रूम को दी, लेकिन मूलगढ़-ठेला-थार्ती मोटर मार्ग का 50 मीटर हिस्सा नैलचामी गदेरे में बह जाने से एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम सुबह 8.30 बजे तक थार्ती गांव पहुंच पाई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed