{"_id":"5bffffc6bdec22418c7a7fe6","slug":"newborn-girl-child-funeral-emotional-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनों ने नवजात बेटी को मरने के लिए छोड़ा, गैरों ने रोते हुए किया अंतिम संस्कार, देखकर कलेजा भर आएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों ने नवजात बेटी को मरने के लिए छोड़ा, गैरों ने रोते हुए किया अंतिम संस्कार, देखकर कलेजा भर आएगा
Fri, 30 Nov 2018 08:22 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 30 Nov 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नवजात बच्ची का अंतिम संस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में देहरादून के कोतवाली क्षेत्र के गोविंद गढ़ स्थित बिंदाल नदी के पास मिली नवजात बच्ची की ऐसी दर्दनाक मौत होगी ये किसी ने भी नहीं सोचा था। एक तरफ जहां अपनों ने चंद घंटे पहले पैदा हुई बेटी को रास्ते में मरने के लिए छोड़ दिया वहीं गैरों ने बच्ची को न सिर्फ अस्पताल में भर्ती कराया बल्कि जब उसने अंतिम सांस ली तो उसका अंतिम संस्कार भी किया।
2 of 5
नवजात बच्ची का अंतिम संस्कार
नवजात बच्ची के शव का भाजपा पार्षद विशाल कुमार ने नम आँखों से अंतिम संस्कार किया। उनका कहना था कि जिस मासूम को वे हँसते खेलते रहने की चाहत के साथ वे अस्पताल में भर्ती करवाकर आए थे, काल के क्रूर हाथों ने उसे हमसे छीन लिया। जिस मासूम का जीवन बचाने के लिए वे हाथों में लेकर अस्पताल ले गए थे उसी को अपने हाथों से दफनाना पड़ेगा ऐसा कभी सोचा भी नहीं था।
3 of 5
नवजात बच्ची का अंतिम संस्कार
उन्होंने पुलिस प्रशासन से माँग की कि मासूम के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। साथ ही वे समाज से अपील करते हैं कि बेटियों को जिंदगी दीजिए, क्योंकि बेटियों को जीने का अधिकार है, यही नहीं बल्कि वे आज आगे बढ़ कर माँ बाप का नाम भी रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नवजात बच्ची का अंतिम संस्कार
बता दें कि हाल ही में बिंदाल नदी के पास एक नवजात बच्ची मिली थी। जांच में पता चला कि बच्ची को 25 फीट ऊंचे पुल से नीचे बिंदाल नदी में फेंका था। पुल पर लगी जाली का एक हिस्सा कटा हुआ था। मासूम वहां से तकरीबन 25 फीट नीचे कूड़े करकट और कीचड़ में फेंकी गई थी। कुलदीप ने बताया कि जिस समय उसने मासूम को उठाया उस समय वह बेतहाशा रो रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
नवजात बच्ची का अंतिम संस्कार
उसके हाथ-पैर टूटे हुए थे। उसे उसने पहले एक कपड़े से साफ किया। फिर महिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उस मासूम ने दोपहर लगभग दो बजे दम तोड़ दिया। इस घटना को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मासूम बस्ती के लोगों में से किसी की नहीं है। शायद उसे बाहर से लाकर यहां नदी में फेंका गया है। लोग इस घटना को अंजाम देने वालों को बार-बार कोस रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।