फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच यात्रियों की क्षमता वाली मैक्स में भरे थे 28 यात्री, हादसा होते ही मच गई चीख पुकार, तस्वीरें...

Sat, 14 Sep 2019 10:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 14 Sep 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
Overloading In Max Pickup Vehicle 28 passenger seated in 5 seat capacity in nainital 
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के रामनगर में यातायात नियमों की अनदेखी एक गांव के 28 ग्रामीणों पर भारी पड़ गई। मैक्स के चालक ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर सिर्फ पांच यात्रियों की क्षमता वाले वाहन में 28 सवारियां बैठाईं थीं।  

Overloading In Max Pickup Vehicle 28 passenger seated in 5 seat capacity in nainital 
- फोटो : अमर उजाला

यात्रियों के ओवरलोड वाहनों के जांच की जिम्मेदारी आरटीओ विभाग की है, लेकिन विभाग सिर्फ खानापूर्ती कर इतिश्री कर रहा है। जो मैक्स पिकप पलटी है, उसे विभाग की ओर से जुलाई में सीज किया था, लेकिन इसके बाद भी धड़ल्ले से ओवरलोड सवारियों को ढोया जा रहा था।

Overloading In Max Pickup Vehicle 28 passenger seated in 5 seat capacity in nainital 
- फोटो : अमर उजाला

गनीमत ये रही कि हादसे में जान माल का नुकसान नहीं हुआ। भंडारपानी से रामनगर तक चलने वाली मैक्स पिकप में हमेशा ही सवारियों 20 से 25 होती है। दरअसल भंडारपानी से पिकप वाले एक सवारी का 40 रुपये किराया लेते है, लेकिन टेढ़ा चौकी तक 30 रुपये लेते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Overloading In Max Pickup Vehicle 28 passenger seated in 5 seat capacity in nainital 
- फोटो : अमर उजाला

ऐसे में पांच सवारी की परमिट वाले पिकअप के चालक सवारियों को छत पर बैठाकर लाते हैं और टेढ़ा चौकी पर उतार देते है। बाकी पांच सवारियों को लेकर रामनगर पहुंचते है। ऐसे में आरटीओ की नजर से वह बच जाते हैं। 

विज्ञापन
Overloading In Max Pickup Vehicle 28 passenger seated in 5 seat capacity in nainital 
- फोटो : अमर उजाला

दूसरी ओर एआरटीओ विमल पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुई पिकप का 17 जुलाई को चालान कर सीज किया था, पिकप में सिर्फ पांच सवारी और सामान का परमिट है। बताया कि समय-समय पर ओवरलोड वाहनों की जांच की जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed