{"_id":"59dced6a4f1c1bf2538b68ff","slug":"petrol-pump-strike-on-13-october","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस दिन बंद रहेंगे देशभर के पेट्रोल पंप, अभी से फुल करा लीजिए अपनी गाड़ियों के टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिन बंद रहेंगे देशभर के पेट्रोल पंप, अभी से फुल करा लीजिए अपनी गाड़ियों के टैंक
Wed, 11 Oct 2017 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 Oct 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
petrol pump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप मुसीबत नहीं झेलना चाहते तो अभी से अपनी गाड़ियों के टैंक फुल करा लीजिए। इस दिन देश भर के पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। पढ़िए पूरी खबर...
2 of 6
demo pic
तेल कंपनियों द्वारा एमडीजी में किए गए निर्णयों को रद्द किए जाने, पेट्रोल पंपों को जीएसटी के दायरे में लाने, पूर्व में केंद्र सरकार और तेल कंपनियों से हुए डीलरों के करार को लागू करने की मांग को लेकर 12 अक्तूबर की मध्य रात्रि से 13 अक्तूबर की मध्य रात्रि तक प्रदेश के पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।
3 of 6
Petrol Pump
मंगलवार को सहारनपुर मार्ग स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर गढ़वाल मंडल पेट्रोल डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरकांत गर्ग, उपाध्यक्ष मनीष चांदना, महामंत्री संदीप माहेश्वरी, विवेक गोयल, आशीष मित्तल, ए अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार व सरकारी तेल कंपनियां डीलरों का उत्पीड़न कर रही हैं। कारोबार करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
petrol
व्यापार को लगातार जटिल बनाया जा रहा है। सरकारी तेल कंपनियों का रुख व रवैया पूरी तरह से डीलरों के खिलाफ है। पुराने समझौतों को तोड़ा जा रहा है। इससे अब कारोबार करना नुकसान उठाने जैसा हो रहा है। उन्होंने माप तोल कानून के अंतर्गत जारी नियमों के अनुपालन और प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन नियम लागू रखे जाने, एलएफआर की राशि पंप डीलरों से न लेकर आरएसपी में शामिल किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
5 of 6
Petrol
कहा कि यूनाइटेड पेट्रोलियम फ्रंट के आह्वान पर 13 अक्तूबर को पूरे देश में पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। इसलिए यहां भी पेट्रोल पंप बंद रखने का फैसला किया गया है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और तेल कंपनियां केंद्रीय एसोसिएशनों के पदाधिकारियों का उत्पीड़न कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।