देहरादून जिले के चकराता से त्यूनी जा रही बस हिमाचल के चौपाल क्षेत्र में भीषण हादसे का शिकार हो गई और चारों और लाशों का मरघट बिछ गया। तस्वीरों में देखें दर्दनाक मंजर...
हिमाचल में हुए बस हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, 45 जिंदगियां निगल गई नदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चौपाल क्षेत्र के गुम्मा में एक बड़ा बस हादसा हो गया है। यहां एक प्राइवेट बस के पहाड़ी से 800 मीटर नीचे टौंस नदी में गिरने से 45 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलने के बाद उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हादसे पर शोक व्यक्त किया और मृतक व घायलों के मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। सीएम रावत ने मृतकों के आश्रितों को एक लाख और गंभीर घायलों को 50 हजार रुपये की मदद देने के निर्देश दिए हैं।
हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार उत्तराखंड की जैन ट्रेवल बस (यूके 16टी ए0045) में 55 से ज्यादा लोग लोग सवार थे जिनमें से ज्यादातर की मौत हो गई है।
ताजा सूचना के अनुसार पुलिस ने अब तक नदी से 45 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। इनमें कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल बताए जा रहे हैं। सड़क से नदी में गिरी बस तक पहुंचने के लिए स्थानीय लोगों और पुलिस को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।