{"_id":"673dfe4de1ee1dbe3707bf98","slug":"pithoragarh-army-recruitment-huge-crowd-of-youths-but-they-return-after-stampede-2024-11-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Army Recruitment: अव्यवस्थाएं पड़ी भारी...युवाओं का सेना में जाने का टूटा सपना, भर्ती में शामिल हुए बिना लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Army Recruitment: अव्यवस्थाएं पड़ी भारी...युवाओं का सेना में जाने का टूटा सपना, भर्ती में शामिल हुए बिना लौटे
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 20 Nov 2024 09:11 PM IST
सार
Pithoragarh Army Recruitment: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में प्रादेशिक सेना भर्ती होनी है। इसके लिए बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। लेकिन युवाओं को अव्यवस्था के कारण वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
1 of 5
सेना भर्ती में मची भगदड़ के बाद जाते युवा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पिथौरागढ़ में भर्ती स्थल से लेकर पार्किंग तक युवाओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाने के लिए एसएसबी, आईटीबीपी, पुलिस और राजस्व पुलिस जुटी रही। एसपी रेखा यादव ने स्वयं मौके पर जाकर व्यवस्थाओं को परखा।
उन्होंने बताया कि यातायात के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए 150 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ एसएसबी, आईटीबीपी जवानों को तैनात किया गया है। कहा कि पुलिस भर्ती रैली को सफल बनाने में पूरा सहयोग कर रही है। लेकिन दूसरी तरफ अव्यवस्थाएं युवाओं के भविष्य पर भारी पड़ीं।
छोटे मैदान में अनुमान से अधिक भीड़ पहुंची तो सभी व्यवस्थाएं धरासायी हो गईं। कुछ युवाओं ने बताया कि दौड़ में शामिल कई युवा भीड़ अधिक होने से गिरकर चोटिल हो गए। कइयों ने बताया कि खतरे को देखते हुए वे भर्ती में शामिल ही नहीं हुए। ऐसे में उनका सेना में जाने का सपना अधूरा रह गया।
बोले युवा
भर्ती रैली के मैदान में एक साथ 400 से अधिक युवाओं को दौड़ाया गया। विरोध करने पर हम पर लाठियां फटकारी गईं। भगदड़ में कई घायल हो गए। हम भर्ती होने आए थे, घायल होने नहीं।
- दीपक।
3 of 5
सेना भर्ती से लौटा सौरभ
- फोटो : अमर उजाला
सेना में जाने का सपना लिए पिथौरागढ़ पहुंचे। हम पर लाठी चलाई तो हमें वहां से भागना पड़ा। बगैर भर्ती में शामिल हुए ही घर लौटना पड़ रहा है। यह बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा और उनके हितों के साथ खिलवाड़ है।
- सौरभ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सेना भर्ती से लौटा अरुण
- फोटो : अमर उजाला
हमारा साथी भगदड़ में घायल हो गया। हमें भी भर्ती छोड़कर लौटना पड़ा। घायल होने से अच्छा है कि हम सुरक्षित अपने घर लौटें। भर्ती छोड़कर घर लौट रहे हैं।
- अरुण।
विज्ञापन
5 of 5
सेना भर्ती से लौटा संदीप
- फोटो : अमर उजाला
सेना में जाने के सपने को पूरा करने पिथौरागढ़ पहुंचा था जो पूरा नहीं हो सका। दौड़ में शामिल कई युवा मैदान छोटा होने से चोटिल हो गए। ऐसे में खतरा अधिक था। घायल होकर घर लौटना सही नहीं है। ऐसे में बगैर भर्ती में शामिल हुए घर लौट रहा हूं।
- संदीप।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।