सब्सक्राइब करें

PM Modi: प्रधानमंत्री के संबोधन में नंदा राजजात का जिक्र, नारी शक्ति वंदन बिल के लिए सभी दलों से मांगा समर्थन

अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 14 Apr 2026 04:08 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि से दिए अपने संबोधन में नंदा राजजात का जिक्र कर जहां महिलाओं भूमिका को रेखांकित किया, वहीं नारी शक्ति वंदन बिल के लिए सभी दलों से समर्थन मांगा। 

विज्ञापन
PM Modi Speech Reference to Maa Nanda Raj jat Appeal for Support for the Nari Shakti Vandan Bill
पीएम मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में मां नंदा राजजात और नारी शक्ति वंदन बिल का एक साथ जिक्र कर मातृशक्ति को केंद्र में रखा। मां नंदा के प्रति देवभूमि में गहरी आस्था है। दोनों को महत्वपूर्ण बिंदुओं को एक ही मंच से जोड़ना पीएम मोदी ने आने वाले चुनावों के लिहाज से एक रणनीतिक कदम उठाया है।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मां नंदा को प्रणाम कर उन्होंने देश की बहन-बेटियों के लिए संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नंदा देवी राजजात होगी। यह हमारी आस्था का केंद्र है। यहां मां नंदा को बेटी मानकर पूरे सम्मान के साथ विदा करते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया इस समय कई बड़े संकटों से गुजर रही है, ऐसे में सरकार का प्रयास है कि महिलाओं को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। प्रधानमंत्री ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद संसद ने नारी शक्ति वंदन बिल पास किया है, जो महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार देता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस अधिकार को लागू करने में देरी नहीं होनी चाहिए और 2029 के लोकसभा चुनाव से इसे लागू किया जाना चाहिए, ताकि महिलाओं की भागीदारी लोकतंत्र में और मजबूत हो सके।

Trending Videos
PM Modi Speech Reference to Maa Nanda Raj jat Appeal for Support for the Nari Shakti Vandan Bill
जनसभा स्थल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि 16 अप्रैल से संसद में इस विषय पर विशेष चर्चा होगी और सभी राजनीतिक दलों को मिलकर इस कानून को आगे बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Speech Reference to Maa Nanda Raj jat Appeal for Support for the Nari Shakti Vandan Bill
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कहा कि देश की सभी बहनों के नाम मैंने एक खुला पत्र भी लिखा है और उनसे इस अभियान में जुड़ने का आग्रह किया है।
 
PM Modi Speech Reference to Maa Nanda Raj jat Appeal for Support for the Nari Shakti Vandan Bill
प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

देवभूमि से देश के सभी दलों से अपील करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को समर्थन दें और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एकजुट होकर काम करें।

ये भी पढ़ें..PM Modi: पहली बार देहरादून में पीएम का 12 किमी लंबा रोड शो, मोदी-मोदी के लगाए नारे, उमड़ी भीड़, तस्वीरें

 

विज्ञापन
PM Modi Speech Reference to Maa Nanda Raj jat Appeal for Support for the Nari Shakti Vandan Bill
पीएम मोदी का जनता को संबोधित करते - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी ने अपने भाषण में नारी शक्ति को केंद्र में रखते हुए कहा कि संसद में पारित नारी शक्ति वंदन बिल देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed