फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान नगरी में धन का खेल: ग्राहक बनकर गई पुलिस, महफिल सजने पर मारा छापा, ऐसे सामने आया पूरा मामला

Sat, 23 Sep 2023 03:48 PM IST
रेनू सकलानी राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (देहरादून)।
राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (देहरादून)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 23 Sep 2023 03:48 PM IST
विज्ञापन
Police raids illegal casino in Rishikesh Neeraj Forest Resort Uttarakhand news in hindi
अवैध रूप से संचालित कसीनो पर पुलिस ने मारा छापा - फोटो : amar ujala

गंगा भोगपुर स्थित नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में अवैध कसीनो संचालन की सूचना पर पुलिस ग्राहक बनकर गई। ग्राहक बनकर गई महिला दरोगा दीक्षा सैनी व सीआईयू के दरोगा जयपाल चौहान ने करीब छह घंटे तक लगातार रिजॉर्ट में इनपुट जुटाए।

इस दौरान दोनों पुलिस अधिकारी कई बार वेलनेस सेंटर में भी गए, जहां कसीनो चल रहा था। ग्राहक के रूप में रिजॉर्ट के अंदर मौजूद दोनों पुलिस अधिकारी रिजॉर्ट के आसपास मौजूद टीम को लगातार इनपुट देते रहे। जब कसीनो में पूरी महफिल सज गई तो बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे पुलिस ने रिजॉर्ट में छापा मारा।

दोनों पुलिस अधिकारी रिजार्ट में शाम छह बजे पहुंचे थे और रात 11 बजे तक ग्राहक के रूप में यहां रहे। इन्होंने बाकायदा ग्राहक के तौर पर कमरा भी बुक कराया था। रिजॉर्ट संचालकों ने कसीनो संचालन के लिए पूरे पुख्ता इंतजाम किए थे। कसीनो रिजॉर्ट के सबसे पिछले हिस्से में संचालित किया जा रहा था। रिजार्ट में प्रवेश करते ही सबसे पहले रिसेप्शन वाला हिस्सा है।

Police raids illegal casino in Rishikesh Neeraj Forest Resort Uttarakhand news in hindi
अवैध रूप से संचालित कसीनो पर पुलिस ने मारा छापा - फोटो : amar ujala

उसके बाद एक छोटे से गॉर्डन को पार करने के बाद रिजॉर्ट के अपार्टमेंट हैं। इसके बाद स्वीमिंग पूल वाला हिस्सा है। स्वीमिंग पूल वाले हिस्से को पार करने के बाद सबसे पिछले हिस्से में वेलनेस सेंटर है। यहीं कसीनो संचालित किया जा रहा था। यहां केवल कसीनो खेलने वालों को ही प्रवेश की अनुमति थी। यह इतना गोपनीय था कि कसीनो में हो रहा शोरगुल भी बाहर नहीं आ रहा था।

 

Police raids illegal casino in Rishikesh Neeraj Forest Resort Uttarakhand news in hindi
ऋषिकेश कसीनों पर छापा - फोटो : amar ujala

ग्राहक के रूप मौजूद दोनों पुलिस अधिकारियों ने रिजॉर्ट संचालकों से कसीनो खेलने की बात कही, लेकिन रिजॉर्ट संचालकों ने महिला को कसीनो में जाने से मना कर दिया। हालांकि, काफी मान मनव्वल के बाद दोनों पुलिस अधिकारी वेलनेस सेंटर के अंदर जाने में सफल रहे। यहां काफी देर तक रहने के बाद दोनों पुलिस अधिकारियों ने पुख्ता सुबूत जुटाए। वेलनेस सेंटर से बाहर आने पर पूरी जानकारी रिजॉर्ट के आसपास मौजूद टीम के सदस्यों को दी, जिस पर रात करीब 11 बजे पुलिस ने रिजॉर्ट में छापा मारा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police raids illegal casino in Rishikesh Neeraj Forest Resort Uttarakhand news in hindi
कसीनों में छापा - फोटो : amar ujala

पुलिस को गंगा भोगपुर क्षेत्र के एक रिर्जाट में कसीनो संचालन की सूचना मिली थी, लेकिन वह रिजाॅर्ट कौन सा है, इसकी पुख्ता जानकारी पुलिस के पास नहीं थी। पुलिस बृहस्पतिवार को दिन में कई बार रिजॉर्ट में गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था। बाद में एसएसपी श्वेता चौबे ने टीम के सदस्यों को कहा कि क्षेत्र में संचालित हो रहे रिजार्ट के बाहर वाहनों की संख्या पर भी नजर रखो।

 

ये भी पढ़ें...देहरादून:  बागेश्वर सीट से नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास को विधानसभा स्पीकर ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
Police raids illegal casino in Rishikesh Neeraj Forest Resort Uttarakhand news in hindi
जुआ खेलने वाले लोग गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

पुलिस टीम को नीरज फाॅरेस्ट रिजार्ट के बाहर बड़ी संख्या में वाहन दिखे, जिससे इसी रिजॉर्ट में कसीनो संचालन की आशंका होने पर पुलिस को ग्राहक बनाकर भेजा गया। पुलिस ने बताया, दिल्ली निवासी विशाल का कसीनो चलाने का अंतरराष्ट्रीय गिरोह है। यह लोग गोवा और श्रीलंका में भी कसीनो संचालित करते हैं। हालांकि, यहां कसीनो वैध है। उत्तराखंड राज्य में कसीनो का संचालन अवैध है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed