फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें, उत्तराखंड में कितना सफल रहा PM मोदी का शंखनाद

Tue, 27 Dec 2016 07:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 27 Dec 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi dehradun rally photos
narendra modi - फोटो : rajeev gupta and rajesh shrivastav / amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंगलवार को देहरादून के परेड मैदान में हुई परिवर्तन महारैली में उम्मीद से ज्यादा जनसैलाब उमड़ पड़ा। मोदी की मन की बात को सुनने के लिए रैली में हर वर्ग के लोग पहुंचे थे।


 

prime minister narendra modi dehradun rally photos
narendra modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि रैली स्‍थल में उमड़ा जनसैलाब इस बात का सुबूत है उत्तराखंड अब विकास के लिए इंतज़ार नहीं करना चाहता है।
 

prime minister narendra modi dehradun rally photos
narendra modi

पीएम मोदी ने कहा कि मैं रिबन काटने वाला पीएम नहीं। मैंने लड़ाई छेड़ दी है। देवभूमि से मिले सहयोग का आभारी हूं। इससे पहले नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
prime minister narendra modi dehradun rally photos
narendra modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मां-बाप को तीर्थ यात्रा करने के लिए श्रवण को याद किया जाता है, वैसे ही आने वाले दिनों में आप श्रवण को याद करोगे। इस दौरान मोदी ने खुद को श्रवण कहा। उन्होंने कहा कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी कभी पहाड़ के काम नहीं आती है। मैं उत्तराखंड के हर गली-मोहल्ले और सुख-दुख से परिचित हूं।

उन्होंने कहा कि मैं चाहता तो पहले दिन ही दो गाड़ी लाता और शिलान्यास कर देता। लेकिन मैं वैसा नहीं हूं। विपक्षियों पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि योजना के पत्थर गाड़ते चले जाओगे तो क्या होगा। जल्दबाजी में शिलान्यास से राजनीति तो चल सकती है समाजनीति नहीं। इसलिए हमने समय लिया। योजना बनाई और फिर काम किया। अपने भाषण में उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की भी तारीफ की।
 

विज्ञापन
prime minister narendra modi dehradun rally photos
narendra modi

कहा, देशभर में सड़कों का काम चल रहा है। रास्ता ऐसा बने कि 100 साल तक दिक्कत ना हो। दुनियाभर की कंसलटेंट से संपर्क कर काम किया जा रहा है। मोदी ने आगे कहा कि मैंने ऐसा काम कर दिखाया। आजादी के इतने साल बाद भी देश में 18 हजार गांव ऐसे निकले जहा बिजली नहीं थी। वे गांव 18 वीं शताब्दी में जी रहे थे। हमने बीड़ा उठाया और 1000 दिन में बिजली पहुंचाएंगे का वादा किया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed