फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाताधारकों के लिए RBI ने खड़ी की नई मुसीबत, बैंक जानें से पहले जरूर पढ़ें यह खबर

Thu, 08 Feb 2018 06:37 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Thu, 08 Feb 2018 06:37 AM IST
विज्ञापन
problem after currency shortage in all atm
bank
बैंक खाताधारकों के लिए नई परेशानी खड़ी हो गई है। पूरा मामला आगे जानिए...

 
problem after currency shortage in all atm
bank

शहर के बैंकों में करेंसी का संकट खड़ा हो गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से करेंसी जारी नहीं होने से बैंकों में पैसा नहीं है। इसके साथ ही एटीएम भी खाली हो गए हैं। अधिकांश बैंकों के एटीएम बूथों पर कैश नहीं होने के बोर्ड चस्पा हैं। ग्राहक कैश निकालने के लिए दर दर भटक रहे हैं। बैंकों में ग्राहकों की ओर से जमा होने वाली करेंसी से लेनदेन चलाया जा रहा है।

 

problem after currency shortage in all atm
bank

कोटद्वार शहर में सार्वजनिक, सहकारी और निजी बैंकों की करीब 30 ब्रांचें और इतने ही एटीएम हैं। अधिकांश एटीएम बैंकों के ब्रांच परिसर में लगे हैं। बद्रीनाथ मार्ग स्थित पीएनबी ब्रांच परिसर में लगे एटीएम को छोड़कर किसी भी एटीएम में कैश नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
problem after currency shortage in all atm
ATM

पीएनबी के इस एटीएम बूथ पर भी ग्राहकों की कतार लगी है। अधिकांश ग्राहक शहर के एटीएम की खाक छानने के बाद पीएनबी के एटीएम में पहुंच रहे हैं। हालांकि, पीएनबी के जीएमओ स्टेशन के पास लगा एटीएम भी खाली पड़ा है।

 

विज्ञापन
problem after currency shortage in all atm
एटीएम

पीएनबी एटीएम के बाहर लाइन में लगे हर्ष के मुताबिक वह कैश के लिए शहर के 10 एटीएम छान चुका है। सतेंद्र भंडारी बताते हैं कैश की मारामारी हो रही है। सरकार डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने की बात कर ग्राहकों को परेशान कर रही है। भाष्कर भी कैश के लिए भटकता हुआ पीएनबी पहुंचा। भाष्कर के मुताबिक उसे सामान खरीदना है, लेकिन कैश नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed