फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजनाथ का राहुल पर पलटवार, 'भूकंप लाने की बात करते थे यहां तो हवा भी नहीं आई'

Sat, 10 Dec 2016 06:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 10 Dec 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh address parivartan yatra rally in bhagwanpur.
राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

केंद्रीय गृहमंत्री और दिग्गज भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के भूकंप वाले बयान पर पलटवार किया है। राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि एक नेता कह रहे थे कि बोल दूंगा तो भूकंप आ जाएगा पर यहां तो हवा भी नहीं आई। वे हरिद्वार के भगवानपुर में भाजपा की परिवर्तन रैली में बोल रहे थे।

rajnath singh address parivartan yatra rally in bhagwanpur.
राहुल गांधी

गृहमंत्री आज शनिवार को हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र स्थित भगवानपुर में परिवर्तन यात्रा के अंतिम चरण में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां मंच पर उन्होंने नोटबंदी पर विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए जनता से समर्थन मांगने के दौरान राहुल गांधी के बयान पर चुटकी ली। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कहा था कि सरकार उन्हें बोलने नहीं दे रही क्योंकि वो अगर बोलेंगे तो भूकंप आ जाएगा।

rajnath singh address parivartan yatra rally in bhagwanpur.
parivartan rally - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती में इंटरव्यू खत्म कर दिया जाएगा। कहा क‌ि इंटरव्यू नौकरियों में भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी वजह बने हुए हैं। इंटरव्यू खत्म करने से युवाओं को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajnath singh address parivartan yatra rally in bhagwanpur.
parivartan rally - फोटो : AmarUjala

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन का मुद्दा उठाया। कहा उत्तराखंड से पलायन राज्य ही नहीं केंद्र के लिए भी चिंता का विषय है।

विज्ञापन
rajnath singh address parivartan yatra rally in bhagwanpur.
parivartan rally - फोटो : AmarUjala

राजनाथ सिंह ने नोटबंदी के लिए जनता का समर्थन मांगा। जिस पर रैली ने मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर अपना समर्थन दिया। गृहमंत्री ने कहा वह जनता के इस समर्थन को प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed