{"_id":"5e6a5a468ebc3ea4d347efc4","slug":"reservation-in-promotion-general-obc-employees-indefinite-strike-and-mashal-julus-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन में आरक्षण: दफ्तरों में सन्नाटा, इमरजेंसी सेवाएं भी ठप, मशाल लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोशन में आरक्षण: दफ्तरों में सन्नाटा, इमरजेंसी सेवाएं भी ठप, मशाल लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 12 Mar 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड में प्रमोशन में आरक्षण के विरोध में बृहस्पतिवार को इमरजेंसी सेवाओं वाले विभागों के जनरल-ओबीसी कर्मचारियों ने भी हड़ताल में भाग लिया। इससे जरूरी सेवाएं कुछ समय के लिए लड़खड़ा गईं। हड़ताल से ज्यादातर दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि, इस दौरान सरकारी अस्पतालों के मेडिकल ड्यूटी कर्मचारियों ने सांकेतिक रूप से हड़ताल में भाग लिया। वहीं शाम को प्रदेशभर में कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को हड़ताल का 11वां दिन था। शुरुआत से अब तक हड़ताल करने वाले कर्मचारियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कर्मचारियों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि उनके हक में फैसला नहीं हुआ तो इमरजेंसी सेवाओं के कर्मचारी भी हड़ताल पर जाने को मजबूर हो जाएंगे।
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
गत पांच मार्च से इमरजेंसी के कर्मचारियों को हड़ताल पर जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते कर्मचारियों ने हड़ताल नहीं की। इसके बाद कोरोना वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी हुई तो स्वास्थ्य सेवाओं के कर्मचारी हड़ताल पर नहीं जा सके। बृहस्पतिवार को अस्पताल के भी कुछ कर्मचारियों ने थोड़ी देर के लिए हड़ताल में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मिनिस्ट्रिीयल कर्मचारी पूरे दिन हड़ताल में शामिल रहे। इसके अलावा बिजली विभाग के सभी जनरल और ओबीसी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस दौरान कई जगहों पर बिजली सप्लाई से जुड़ी समस्याओं का भी लोगों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हड़ताल के कारण कलेक्ट्रेट परिसर के ज्यादातर अनुभाग खाली रहे। इस दौरान कुछे कर्मचारी जो अधिकारियों के कहने पर रुके थे उन्हें हड़ताल में शामिल करने का भी एसोसिएशन ने दबाव बनाने का प्रयास किया। इसके लिए हड़ताली कर्मचारियों का एक दल कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा और प्रदर्शन करने लगा। कुछ देर बाद जब अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे तो प्रदर्शनकारी वहां से जा सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।