{"_id":"62d3f58ec0b09412af24529c","slug":"rishikesh-news-three-friends-drowned-into-ganga-river-during-birthday-party-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Search Operation: गंगा में बहे तीनों दोस्तों का नहीं लगा सुराग, जन्मदिन की पार्टी मनाने गए थे ऋषिकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Search Operation: गंगा में बहे तीनों दोस्तों का नहीं लगा सुराग, जन्मदिन की पार्टी मनाने गए थे ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 17 Jul 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गंगा में बहे तीन किशोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देहरादून में गुमानीवाला के आठ किशोर दोस्त का जन्मदिन मनाने शनिवार को घर से करीब 10 किलोमीटर दूर तपोवन में नीम बीच पहुंचे। लेकिन तीन दोस्तों के गंगा में डूबने से जन्मदिन की खुशी पलभर में मातम में बदल गई।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना मुनिकीरेती पुलिस को दी। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने एसडीआरएफ ढालवाला की मदद से रविवार को भी गंगा में घाटों व बैराज पर सर्च अभियान चलाया लेकिन किशोरों का कहीं कुछ पता नहीं चला।
थाना मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि किशोर पार्टी मनाने आए थे। कार्यक्रम के बाद आर्यन बंगवाल (16) पुत्र वीरेंद्र बंगवाल, वत्सल बिष्ट (17) पुत्र महेंद्र बिष्ट, प्रतीक मलेठा (16) पुत्र राकेश चंद्र निवासी गली नंबर 28 गुमानीवाला ऋषिकेश गंगा में उतर गए।
तेज बहाव होने के कारण एक किशोर गंगा में बहने लगा, साथी को गंगा में बहता देख दो अन्य किशोरों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन तीनों किशोर गंगा की तेज धाराओं में ओझल हो गए। किशोर के डूबने की सूचना मिलते ही परिजन नीम बीच पहुंचे। किशोरों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
2 of 5
गंगा में बहे तीन किशोर
- फोटो : अमर उजाला
तपोवन नीम बीच गंगा का ऐसा तट है जो पर्यटकों को बरबस अपनी तरफ आकर्षित करता है। प्रकृति की सुंदरता और रेतीली जगह पर पर्यटक यहां सैर सपाटे के साथ मौज मस्ती करते हैं। कुछ पर्यटक यहां गंगा में उतर जाते हैं।
3 of 5
गंगा में बहे तीन किशोर
- फोटो : अमर उजाला
गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण वह गंगा की तेज धाराओं में ओझल हो जाते हैं। कुछ सैलानी शराब का सेवन करने के बाद बाद गंगा में उतरते हैं। इन्हीं पर्यटकों की मौजमस्ती के चलते बीते एक साल में यहां करीब एक दर्जन से अधिक पर्यटक अपनी जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गंगा में बहे तीन किशोर
- फोटो : अमर उजाला
कांवड़ मेला दृष्टिगत टिहरी जिला प्रशासन शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए बैठक पर बैठक कर रहा है। प्रशासन ने मुनि की रेती और तपोवन क्षेत्र में संवेदनशील और अति संवेदनशील घाटों को चिह्नित कर उन्हें बंद किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषिकेश में गंगा घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं
- फोटो : अमर उजाला
कुछ घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। लेकिन टिहरी प्रशासन ने नीमबीच पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए। मौज मस्ती के लिए सैकड़ों पर्यटक यहां आते हैं और नहाते समय अपनी जान गवां देते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।