फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्थडे पर ये कैसा जश्न: रुड़की की सड़कों पर हूटर बजाकर निकाला काफिला, कारों की छत से की आतिशबाजी और फिर...

Thu, 03 Nov 2022 07:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Nov 2022 07:44 PM IST
विज्ञापन
Roorkee News: Three youth Arrested for celebrate birthday in running car on road and fireworks on roof
रुड़की में सड़कों पर की आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला

रुड़की में दोस्तों के साथ जन्मदिन पर कारों का काफिला निकालकर आतिशबाजी करना युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर एक कार को सीज कर दिया है। साथ ही युवकों का पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया है।

Uttarakhand: रुड़की में बड़ा हादसा, कारखाने में लगी भीषण आग, 65 साल के चौकीदार की जिंदा जलकर मौत

वहीं, पुलिस काफिले में शामिल अन्य युवकों और कारों को चिह्नित कर रही है। सोमवार रात करीब 20 गाड़ियों का काफिला रुड़की-लक्सर मार्ग पर आतिशबाजी करते हुए और हूटर बजाते हुए निकल रहा था। बताया जा रहा है कि नगला इमरती निवासी अनस का जन्मदिन था।

Roorkee News: Three youth Arrested for celebrate birthday in running car on road and fireworks on roof
गिरफ्तार युवक - फोटो : अमर उजाला

उसके दोस्तों ने जन्मदिन अलग तरीके से मनाने का निर्णय लिया था। दोस्तों ने काफिला लक्सर रुड़की मार्ग पर दौड़ाया। साथ ही कार की छतों पर आतिशबाजी की। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। युवक कार की खिड़कियों के शीशे खोलकर डांस करते भी नजर आए।

Roorkee News: Three youth Arrested for celebrate birthday in running car on road and fireworks on roof
रुड़की में सड़कों पर की आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला

इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। साथ ही सोशल मीडिया पर एक के बाद कई वीडियो भी वायरल हुए। वीडियो वायरल के बाद सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस हरकत में आई और युवकों को चिह्नित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Roorkee News: Three youth Arrested for celebrate birthday in running car on road and fireworks on roof
रुड़की में सड़कों पर की आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइंस कोवताली के एसएसआई प्रदीप तोमर ने बताया कि इस मामले में अनस और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। पार्टी में करीब 20-25 युवक शामिल थे। युवकों को चिह्नित किया जा रहा है। साथ ही तीनों का पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया है। नंबर के आधार पर कारों को चिह्नित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Roorkee News: Three youth Arrested for celebrate birthday in running car on road and fireworks on roof
रुड़की में सड़कों पर की आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला

युवकों ने गाड़ियों का काफिला निकाला तो रुड़की-लक्सर मार्ग पर जाम के हालात बन गए। बताया जा रहा है कि काफिला रुड़की-लक्सर मार्ग से होते हुए नगला इमरती स्थित एक फार्म हाउस पर पहुंचा। वहां पर युवकों ने जन्मदिन की पार्टी की। फार्म हाउस पर भी युवकों ने देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाकर उत्पात मचाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed