{"_id":"62a73c176a26ce7afd661e9e","slug":"rumors-about-running-out-of-petrol-created-panic-in-roorkee-huge-crowd-gathered-at-petrol-pump-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश में खत्म होने वाला है तेल: पेट्रोल पंप पर उमड़ी भारी भीड़, अफवाह ने रुड़की में मचाई अफरा-तफरी, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में खत्म होने वाला है तेल: पेट्रोल पंप पर उमड़ी भारी भीड़, अफवाह ने रुड़की में मचाई अफरा-तफरी, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 14 Jun 2022 08:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रुड़की में पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शहर में सोमवार को कुछ पंपों पर पेट्रोल खत्म होने की खबर फैलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी लाइन लग गई। कुछ स्थानों पर तो भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। सोमवार को शहर में कुछ पंपों पर तेल खत्म हो गया। ऐसे में वहां पेट्रोल खत्म होने की सूचना चस्पा कर दी गई। इसी बीच अफवाह फैल गई कि पेट्रोल खत्म हो रहा है।
आगामी चार दिन तक पेट्रोल नहीं मिलेगा। खबर फैलते ही पेट्रोल पंपों पर लाइनें लगनी शुरू हो गईं। लोग वाहनों की टंकियां फुल कराने लगे। इसके कारण दोपहर बाद रुड़की और कस्बों के अधिकांश पेट्रोल पंप पर पेट्रोल ही नहीं मिल पाया। कार एवं दोपहिया वाहन चालक इधर से उधर दौड़ते हुए नजर आए।
चिलचिलाती धूप में एक से डेढ़ घंटे लाइन में खड़े होकर उपभोक्ताओं ने पेट्रोल भरवाया। हाईवे के पास वाले और शहर के बीच स्थित पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़ के चलते सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। पेट्रोल पंप स्वामियों का कहना था कि कंपनियों से ही पेट्रोल की कमी चल रही है। इस वजह से पर्याप्त पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है।
2 of 5
रुड़की में पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार पेट्रोलियम डीजल ट्रेडर्स एसोसिएशन के संरक्षक राकेश अग्रवाल ने बताया कि पेट्रोल की किल्लत कंपनियों की ओर से चल रही है।
3 of 5
रुड़की में पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा नहीं है कि पेट्रोल अब नहीं आएगा। कुछ पंपों पर शाम तक तो कुछ पर सुबह तक पेट्रोल पहुंच जाएगा। कुछ अफवाहों के चलते पंपों पर लोगों की लाइन लग गई। समझाने के बावजूद लोग नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रुड़की में पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की शहर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम के कुल मिलाकर 12 पेट्रोल पंप हैं। सोमवार को इनमें से पांच पर पेट्रोल खत्म होने के नोटिस चस्पा हो गए थे। अधिकांश पर पेट्रोल मिल रहा था।
रुड़की में पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पंपों पर लगी वाहनों की लाइन देखकर लोग बोतलों में पेट्रोल लेने लगे। इससे वाहन स्वामियों ने नाराजगी जतानी शुरू कर दी। इसके बाद पंप संचालकों ने बोतलों में तेल देना बंद कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।