फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संकष्टी चतुर्थी 2018: इस शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की पूजा कर लगाएं ये भोग, मिलेगा दोगुना फल

Fri, 05 Jan 2018 06:50 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 05 Jan 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
Sankashti Chaturthi 2018 auspicious time for worship of lord ganesha
lord ganesha
सकट चौथ का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसी दिन से होली तक चलने वाले अनेक तिल पर्वों की शुरुआत होगी। ऐसे में इस शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की पूजा करेंगे तो जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।


 
Sankashti Chaturthi 2018 auspicious time for worship of lord ganesha
Ganesha
संकष्टी चतुर्थी को भगवान गणपति की आरती जरूर करनी चाहिए।  इसके साथ ही संकष्टी चतुर्थी व्रत की कथा जरूर सुननी चाहिए। वहीं इस दिन भगवान की पूजा के वक्त ॐ गणेशाय नम: या ॐ गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करना भी काफी शुभ फल देता है।

 
Sankashti Chaturthi 2018 auspicious time for worship of lord ganesha

इस साल माघ संकष्टी चतुर्थी को होने वाले पूजन का आरंभ 4 जनवरी रात्रि 9.30 को होगा और 5 जनवरी शाम 7 बजे तक समाप्त हो जाएगा।  इन दिनों में तिल के बने पदार्थ दान भी किए जाएंगे और खाए भी जाएंगे। 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर उत्तरायण का मुहूर्त बनाएंगे। इस दिन से सूर्य की उत्तर यात्रा प्रारंभ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sankashti Chaturthi 2018 auspicious time for worship of lord ganesha
til

तिलों का भारतीय संस्कृति से गहरा रिश्ता है। काले तिल तो वर्ष भर होने वाले कर्मकांड में काम आते हैं। विशेष रूप से पितृ श्राद्ध आदि कर्म काले तिलों के बगैर संपन्न नहीं होते। सफेद तिलों का प्रयोग देश में बनने वाले अनेक प्रकार के खाद्य पदार्थों में किया जाता है। इस प्रकार सफेद तिलों के पर्व संकटा चतुर्थी से प्रारंभ होंगे। यह चतुर्थी शुक्रवार को पड़ रही है।

विज्ञापन
Sankashti Chaturthi 2018 auspicious time for worship of lord ganesha
pooja

इस महिलाएं अपने संतान के लिए मां संकटाभवानी की पूजा व्रत रखकर करती हैं। सायंकाल सफेद तिल और बूरा मिलाकर तिलकुट बनाया जाता है। इसी तिलकुट को पकवान के साथ मिष्ठान्न के रूप में प्रयोग किया जाएगा। सायंकाल दीप जलाकर महिलाएं भोजन ग्रहण करेंगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed