फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उठ गया देश की सबसे रहस्यमयी झील में मानव कंकालों के राज से पर्दा, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 08 Feb 2018 07:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 08 Feb 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
scientist big revealing of mysterious roopkund lake from skeleton dna test
roopkund - फोटो : amarujala

देश की सबसे रहस्यमयी झील में भरे सैंकड़ों मानव कंकालों के राज से पर्दा उठ गया है। नर कंकालों के डीएनए टेस्ट से वैज्ञानिकों ने बड़ा खुलासा किया है।

scientist big revealing of mysterious roopkund lake from skeleton dna test
roopkund

सम्राट सिकंदर के भारत आने के पहले भी ग्रीक देश के लोग उत्तराखंड आते रहे हैं। चमोली जिले में नंदा देवी चोटी के नीचे हिम झील में पड़े सैकड़ों नर कंकालों की डीएनए जांच से यह पता चला है। इस नए राज से पर्दा हटने के बाद विज्ञानी अब नए शोधों की तैयारी में जुट गए हैं।

scientist big revealing of mysterious roopkund lake from skeleton dna test
roopkund - फोटो : amarujala

पहले यह अंदाजा लगाया गया कि हो सकता है कि यह सिकंदर की सेना की टुकड़ी रही हो लेकिन रूप कुंड की यह घटना सिकंदर से ढाई सौ साल पहले की है। इसके साथ ही नर कंकालों के पास से युद्ध में इस्तेमाल किए जाने वाले कोई हथियार नहीं मिले। यह माना जा रहा है कि ये ग्रीक देश के लोग यहां घूमने के लिए आए हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
scientist big revealing of mysterious roopkund lake from skeleton dna test
roopkund - फोटो : amarujala

समुद्र तल से 16 हजार 499 फीट ऊंचाई पर स्थित रूप कुंड के नर कंकालों के 100 सैंपल की एक बार फिर जांच की गई। इनकी माइट्रोकोंड्रियल, ऑटो सुमल डीएनए और वाई क्रोमोसोमल डीएनए जांच कराई गई। इस जांच में यह तय हो गया है कि रूप कुंड के नर कंकालों में ग्रीक लोगों के भी कंकाल हैं।

विज्ञापन
scientist big revealing of mysterious roopkund lake from skeleton dna test
asd

इसके साथ ही यहां स्थानीय लोगों के भी नरकंकाल पाए गए हैं। शोध टीम ने आसपास के क्षेत्र के आठ सौ लोगों की डीएनए जांच भी की है। यह पाया गया कि रूप कुंड में स्थानीय और विदेशी दो नर कंकाल समूह हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed