{"_id":"5c7e6922bdec2213e54b96e2","slug":"shahrukh-khan-new-film-shooting-may-held-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म शूटिंग के लिए जल्द उत्तराखंड आएंगे बॉलीवुड के किंग खान, कई जगह तलाशेंगे लोकेशन ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म शूटिंग के लिए जल्द उत्तराखंड आएंगे बॉलीवुड के किंग खान, कई जगह तलाशेंगे लोकेशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 06 Mar 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shahrukh khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान जल्द ही अपने आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड आ सकते हैं। फिल्म की कहानी के अनुसार अगर उन्हें यहां की लोकेशन पसंद आई तो जल्द ही उनकी फिल्म की शूटिंग हो यहां शुरू हो सकती है।
2 of 5
अजबपुर फ्लाइओवर का उद्घाटन करते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
उत्तराखंड का प्राकृतिक सौंदर्य बॉलीवुड डायरेक्टर्स को खूब भा रहा है। यहां लगातार कई बड़े बैनर्स के फिल्मों की शूटिंग हो रही हैं। अब इसी कड़ी में किंग खान भी यहां आने वाले हैं। इसकी जानकारी सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक कार्यक्रम के दौरान दी। अभी उन्होंने फिल्म का नाम नहीं खोला है।
3 of 5
trivendra singh rawat
उन्होंने बताया कि शाहरुख खान इसी महीने उत्तराखंड आ सकते हैं। सरकार उत्तराखंड को फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने पर जोर दे रही है। यह सपना उत्तराखंड में बड़े सुपरस्टारों की फिल्म की शूटिंग के बिना संभव नहीं है। शाहरुख की फिल्म यहां शूट होगी तो यह प्रदेश के लिए भी बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shahid kapoor
इस संबंध में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड को फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया जा सके। इसी के तहत रजनीकांत, शाहिद कपूर, जॉन अब्राहम समेत कई अन्य बड़े सुपरस्टार उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग कर चुके हैं। जल्द ही उत्तराखंड में फिल्म सिटी भी बनने जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
Tiger Shroff
अभी तक उत्तराखंड में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म बत्ती गुल-मीटर चालू, जॉन अब्राहम की बाटला हाउस, टाइगर श्रॉफ की स्टूडेंट आफ द ईयर-2, शाहिद कपूर की फिल्फ कबीर सिंह, सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की केदारनाथ और महेश बाबू की साउथ मूवी भी यहां शूट हो चुकी है। वहीं अब अमिताभ बच्चन की एक फिल्म की शूटिंग भी प्रस्तावित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।