फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नैनीताल: मंदिर में पशु बलि की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने हिरासत में लिए 12 शिवसेना कार्यकर्ता

Sat, 07 Sep 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 07 Sep 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
Shiv sena 12 workers Arrested for Animal sacrifice Information in Naina devi temple nainital
- फोटो : अमर उजाला

शिवसेना कार्यकर्ताओं की ओर से नैनीताल के सूखाताल स्थित मंदिर परिसर में पशु बलि देने की तैयारी की सूचना से शुक्रवार को पुलिस महकमे में खलबली मच गई। हरकत में आई पुलिस ने शिव सेना के प्रदेश महासचिव समेत 12 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

Shiv sena 12 workers Arrested for Animal sacrifice Information in Naina devi temple nainital
- फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस को सूखाताल क्षेत्र में स्थित मंदिर परिसर में शिवसेना के कार्यकर्ताओं की ओर से पशु बलि देने की रणनीति बनाने की सूचना मिली। इस पर कोतवाल अशोक कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिवसेना के कार्यकर्ताओं को मंदिर परिसर और आसपास पशु बलि प्रतिबंधित होने की जानकारी दी। 

Shiv sena 12 workers Arrested for Animal sacrifice Information in Naina devi temple nainital
- फोटो : अमर उजाला

इस पर कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। इस पर पुलिस सभी को हिरासत में लेकर एक वाहन से कोतवाली ले आई। कोतवाली में भी देर तक कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। बाद में कोतवाल ने सभी का नाम पता दर्ज कर उन्हें शांति व्यवस्था में खलल नहीं डालने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। नारेबाजी करने वालों में प्रदेश महासचिव भूपाल सिंह कार्की समेत नगर अध्यक्ष मुन्ना लाल, दीप चंद्र, गौरव सिंह, मनोज बेदी, जतिन सिंह, नंदन सिंह, धीरज, सुशील, आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shiv sena 12 workers Arrested for Animal sacrifice Information in Naina devi temple nainital
- फोटो : अमर उजाला

नंदा देवी महोत्सव में शुक्रवार तड़के चार बजे से शाम छह बजे तक 79 भक्त बकरों को लेकर पूजा अर्चना के लिए मां नयना देवी मंदिर में पहुंचे। पशुपालन विभाग की ओर से पंजीकरण के बाद बकरों को पुलिस सुरक्षा के बीच मंदिर में ले जाकर पूजा अर्चना की गई।

विज्ञापन
Shiv sena 12 workers Arrested for Animal sacrifice Information in Naina devi temple nainital
- फोटो : अमर उजाला

इसमें पशुपालन विभाग की ओर से नोडल अधिकारी डॉ. हेमा राठौर, डॉ. दीपाली लालवानी, डॉ. स्वाति भोज, डॉ. नेहा चौधरी, डॉ. मोहन आर्य, राजीव पाठक, अमित कुमार, दीपक कुमार, नवीन चंद्र, प्रकाश सनवाल, सुरेश चंद्र आर्य, गोविंद सागर आदि सफल बनाने में जुटे रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed