{"_id":"5cc9995abdec22071e6d4787","slug":"snowfall-in-badrinath-and-kedarnath-in-scorching-heat-of-may","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैदानों में गर्मी बरपा रही कहर और पहाड़ी इलाकों में बिछी बर्फ की सफेद चादर, बेहद सुंदर तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैदानों में गर्मी बरपा रही कहर और पहाड़ी इलाकों में बिछी बर्फ की सफेद चादर, बेहद सुंदर तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली/रुद्रप्रयाग
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 02 May 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मई का महीना शुरू हो गया है। एक ओर मैदान में गर्मी कहर बरपा रही है तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ी इलाके बर्फ की सफेद चादर से ढक गए।
2 of 7
चमोली जिले में मौसम ने फिर करवट बदली, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। बुधवार को दिनभर जिले में मौसम खराब रहा। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाट, घांघरिया, रुद्रनाथ, लाल माटी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश हुई। बुधवार को शाम तक भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।
3 of 7
बर्फबारी से बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में यात्रा तैयारियां भी प्रभावित हुईं। बुधवार को दिनभर मौसम खराब रहने से हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम भी प्रभावित रहा। दिनभर सेना के जवान पैदल ट्रेक से बर्फ नहीं हटा पाए। बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी की ओर से महिला तप्त कुंड की मरम्मत का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
साथ ही अन्य पैदल रास्तों का मरम्मत कार्य चल रहा है। बर्फबारी से कार्य प्रभावित हुआ है। वहीं, मौसम में आए बदलाव से ठंडक बढ़ गई है। जिले के पोखरी, जोशीमठ, गोपेश्वर, घाट, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, गौचर, नारायणबगड़, थराली, देवाल क्षेत्रों में बारिश हुई।
विज्ञापन
5 of 7
दोपहर बाद केदारनाथ में करीब एक बजे तक बारिश हुई। इस दौरान बर्फ की तेज फुहारें भी गिरीं। इसके बाद मौसम सुहाना हो गया जबकि रुद्रप्रयाग सहित अन्य इलाकों में दिन भर सूरज और बादलों की आंखमिचौली होती रही। इस दौरान बीच-बीच में तेज हवा भी चलती रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।