फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां इस हाईवे पर हो रही पत्थरों की ‘बारिश’, हर समय जान पर बन रहा खतरा, तस्वीरें...

Thu, 06 Sep 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़/हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़/हल्द्वानी Updated Thu, 06 Sep 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
Stone Rain on All Weather Road after mountain collapse pithoragarh highway
Bolder

सड़कों पर बोल्डरों(बड़े पत्थर) की बरसात थमने का नाम नहीं ले रही है। पिथौरागढ़-घाट के बीच बन रही ऑलवेदर रोड पर बुधवार सुबह पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से 12 घंटे तक मलबा और बोल्डर गिरने से दिन भर वाहनों का आवागमन बंद रहा।


 

Stone Rain on All Weather Road after mountain collapse pithoragarh highway
Bolder

दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में वाहन फंसे रहे। यात्रियों को घंटों भूखे-प्यासे रहना पड़ा।  अपरान्ह तीन बजे तक भी सड़क नहीं खुलने के बाद मैदानी क्षेत्र को जा रही अधिकतर बसें पिथौरागढ़ लौट गईं। समाचार लिखे जाने तक मार्ग बंद था। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि मानसून 28 सितंबर तक सक्रिय रहेगा।
 

Stone Rain on All Weather Road after mountain collapse pithoragarh highway
Bolder

10 से 12 सितंबर के बीच मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, थोड़ी देर मौसम के खुलते ही 17वें दल के 21 यात्रियों को हेली सेवा के जरिये पिथौरागढ़ से गुंजी पहुंचाया गया, जबकि गुंजी से 13वें दल के 15 और 14वें दल के 38 यात्रियों को पिथौरागढ़ लाया गया। गुंजी से आए यात्री दिल्ली को रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stone Rain on All Weather Road after mountain collapse pithoragarh highway
Bolder

थल-मुनस्यारी मार्ग पर रातीगाड़ से निपटने के बाद अब बनिक में नया डेंजर जोन बन गया है। मंगलवार शाम बनिक के पास भारी मात्रा में भूस्खलन होने से थल-मुनस्यारी मार्ग बंद हो गया, जो 17 घंटे बाद सुचारु हुआ।

विज्ञापन
Stone Rain on All Weather Road after mountain collapse pithoragarh highway
Bolder

टनकपुर-तवाघाट एनएच खिरचना के पास भारी मात्रा में भूस्खलन होने से चार घंटे से भी अधिक समय तक बंद रहा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग में ब्राइटन कार्नर के निकट चीड़ का बड़ा पेड़ गिर गया। इससे बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और हल्द्वानी मार्ग पर एक घंटे जाम लग गया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed