सब्सक्राइब करें

देहरादून: 20 मिनट की आंधी-बारिश से सड़कें हुई जलमग्न, पेड़ गिरने से घंटों तक लगा जाम, तस्वीरें... 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Jul 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
Storm and Monsoon first rainfall in dehradun waterlogged and tree fall on road
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला

राजधानी देहरादून में रविवार दोपहर झमाझम बारिश हुई। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने पूरे शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कें जलमग्न हो गई। कारगी चौक, रिंग रोड, रेसकोर्स समेत कई जगहों पर पेड़ गिरने से सड़क पर घंटों जाम लग गया। जिसे खोलने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। 

Trending Videos
Storm and Monsoon first rainfall in dehradun waterlogged and tree fall on road
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद गाड़ियों का आवागमन सामान्य हुआ। वहीं, दूसरी ओर सड़क पर जलभराव के चलते कई मोहल्ले तालाब में तब्दील हो गए, दुकानें और सड़कों पर खड़े वाहन पानी में डूबे दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Storm and Monsoon first rainfall in dehradun waterlogged and tree fall on road
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला

वहीं, देर शाम तक नगर निगम की टीम नाला-नाली की सफाई में जुटी दिखाई दी। रविवार को अचानक बदले मौसम से देहरादून और मसूरी में मौसम सुहावना हो गया। लेकिन बारिश ने मुसीबत भी बढ़ाई।

Storm and Monsoon first rainfall in dehradun waterlogged and tree fall on road
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला

भगत सिंह कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, गोविंदगढ़, संजय कॉलोनी, एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला, गांधी ग्राम, केदारपुरम, आजाद कॉलोनी, भंडारीबाग, मन्नूगंज, अनुराग नर्सरी, करनपुर, मद्रासी कॉलोनी, चंदर नगर, महाराजा अग्रसेन चौक, देव सुमन नगर, इंद्रा कॉलोनी, राजीव नगर आदि वार्डों में जलभराव से तालाब जैसी स्थिति दिखाई दी। 

विज्ञापन
Storm and Monsoon first rainfall in dehradun waterlogged and tree fall on road
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला

इसके कारण चकराता रोड, महाराजा अग्रसेन चौक, शिमला बाईपास समेत कई मुख्य सड़कों पर जलभराव हुआ। इसकी वजह पानी की निकासी नहीं होना है। जिसके चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed