फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में कांग्रेस के ये किरदार, मायने रखते हैं हर बार

Mon, 09 Jan 2017 12:23 PM IST
राकेश खंडूड़ी / अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Jan 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
strong face of uttarakhand congress
Harish Rawat rally - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड में सत्तारुढ़ कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चेहरा बेशक खांटी सियासतदां हरीश रावत हैं, मगर उनके चुनावी रथ को विजय पथ पर ले जाने का दारोमदार अकेले उन्हीं पर नहीं हैं। ये बात जरूर है कि सियासी संकट के बाद कुछ किरदार कम हो गए हैं। कभी कांग्रेस कद्दावर नेताओं का कुनबा होता था, जिसमें से सतपाल महाराज, विजय बहुगुणा और डॉ. हरक सिंह रावत सरीखे बड़े नेता भाजपा में जा चुके हैं। मगर जो बड़े नाम बचे हैं, उनकी राय के पार्टी में खास मायने हैं।

strong face of uttarakhand congress
अंबिका सोनी ने भाजपा पर लगाया षड़यंत्र का आरोप - फोटो : ANI

अंबिका सोनी: एआईसीसी की महासचिव व प्रदेश प्रभारी होने के नाते अंबिका सोनी इलेक्शन की मुख्य कड़ी हैं। पंजाब चुनाव के बावजूद कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें उत्तराखंड में तैनात रखकर भरोसा जताया है। संगठन, सरकार और आलाकमान के बीच संतुलन की धुरी अंबिका ही हैं।
  

strong face of uttarakhand congress
sanjay kapoor

संजय कपूर: पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी संजय कपूर इस चुनाव में अहम कड़ी हैं। वह आलाकमान के प्रतिनिधि के तौर पर सांगठनिक गतिविधियों, प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया और प्रचार अभियान को दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
strong face of uttarakhand congress
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

हरीश रावत: मुख्यमंत्री का चेहरा हैं। पार्टी में एक बड़े खेमे की माने तो कांग्रेस की चुनावी वैतरणी वही पार लगा सकते हैं। किस सीट पर कौन प्रत्याशी होगा, ये तय करने में उनकी राय बेहद अहम है। चुनाव प्रचार में वह सबसे डिमांडेबल स्टार कंपेनर हैं।
 

विज्ञापन
strong face of uttarakhand congress
- फोटो : file photo

किशोर उपाध्याय: पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते विस चुनाव में किशोर उपाध्याय की भूमिका सबसे अहम हैं। सीएम के बाद वही हैं, जिनके राजनीतिक भविष्य चुनावी नतीजों से तय होना हैं। संगठन में वह उतने ही ताकतवर हैं, जितने सरकार में मुख्यमंत्री।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed