इन दिनों उत्तराखंड के डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव ने जोर पकड़ा हुआ है। इसी क्रम में आज देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में आर्यन छात्र संगठन से महासचिव पद के प्रत्याशी कुक्की की शक्ति प्रदर्शन रैली का आयोजन किया गया।
छात्र संख्या के लिहाज से उत्तराखंड के सबसे बड़े कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का जोर, तस्वीरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शक्ति प्रदर्शन रैली में भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वहीं डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में इस साल अध्यक्ष समेत तीन पदों पर मुकाबला त्रिकोणीय होगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव पद के लिए तीन-तीन दावेदार हैं। बुधवार को चुनावी मैदान से चार प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए हैं। अब चुनाव मैदान में कुल 29 प्रत्याशी हैं।
दूसरी ओर डीएवी कॉलेज में एनएसयूआई के प्रत्याशी हिमांशु रावत के खिलाफ एबीवीपी की ओर से दर्ज आपत्ति खारिज हो गई है। एनएसयूआई से नाराज विजय सिंह ने अध्यक्ष पद से अपना नाम वापस ले लिया है।
कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. गोपाल क्षेत्री ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर तमन्ना, विवि प्रतिनिधि पद पर सोनाली और आयुषी सकलानी ने अपने नाम वापस लिए हैं। मुख्य नियंता मेजर अतुल सिंह ने बताया कि छात्र संगठन चुनाव प्रक्रिया में सहयोग कर रहे हैं। उनसे लगातार शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की जा रही है।
किस पद पर कौन प्रत्याशी
अध्यक्ष के लिए निखिल शर्मा (निर्दलीय), सागर तोमर (एबीवीपी) और हिमांशु रावत (एनएसयूआई), उपाध्यक्ष के लिए अंजना (सक्षम ग्रुप), पारितोष सिंह (दिवाकर ग्रुप) और सुप्रिया भंडारी (एसएफआई), महासचिव के लिए नबोध सिंह परमार (निश्चय ग्रुप), नीरज सिंह चौहान (सत्यम शिवम) और संदीप कुकरेती (आर्यन), सहसचिव के लिए अवलोक शर्मा, अंशिका शर्मा, आकांक्षा, प्रकृति रोहिला, रिया पुन्दोला, शिवानी तोमर और क्षितिज बोरा, विवि प्रतिनिधि के लिए राजेश भट्ट (एनएसयूआई), सचिन कुमार, संजय सिंह परगाईं, सौरभ सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष के लिए ऋषि मोहन चौहान, काजल, प्रज्ञा शाही, मनीषा, रिषव शर्मा, रूपा नेगी, संजय सिंह मेहरा, सतीश नौटियाल और सोमिन चंद्र मैदान में हैं।