फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वामी बोले, ऐसा करने से दूर होगी कश्मीर की समस्या

Mon, 15 May 2017 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 May 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
 subramanian swamy said this is way to solve kashmir matter
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : Getty
देहरादून पहुंचे सुब्रह्मण्यम स्वामी ने बताया कि अगर हम ऐसा कर दें तो एक साल के भीतर कश्मीर समस्या का हल निकल जाएगा। आगे पढ़ें, क्या कहा उन्होंने
 subramanian swamy said this is way to solve kashmir matter
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : Getty

नारद जयंती के मौके पर विश्व संवाद केंद्र के पत्रकार सम्मान समारोह में पहुंचे राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कुछ इस अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अगर पूर्व सैनिकों को हथियार और पैसा देकर कश्मीर की जिम्मेदारी सौंप दें तो एक साल के भीतर कश्मीर का मसला हल हो जाएगा। 

 subramanian swamy said this is way to solve kashmir matter
Subramanian Swamy - फोटो : PTI

स्वामी ने कहा कि देश में सांस्कृतिक क्रांति होनी चाहिए। 2014 में भाजपा की सरकार आने के बाद इसकी शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि दुनिया में हिंदू संस्कृति को छोड़कर 46 में से 45 संस्कृतियां विलुप्त हो चुकी हैं। थोड़ा इंतजार करो, धारा 370 पर भी फैसला ले लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
 subramanian swamy said this is way to solve kashmir matter
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : Getty

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि तीन तलाक और मुस्लिमों के कानून को लेकर अगर ऑस्ट्रेलिया सहित दूसरे देशों में यूनिफार्म सिविल कोड का पालन किया जा सकता है तो भारत में ऐसा क्यों नहीं हो सकता? मामला सुप्रीम कोर्ट में है, उम्मीद है जल्द ही इस पर फैसला होगा।

विज्ञापन
 subramanian swamy said this is way to solve kashmir matter
kashmir - फोटो : File Photo

स्वामी ने कहा कि देश में अगर दस लाख पूर्व सैनिकों को पैसा और हथियार देकर कश्मीर भेज दें तो एक साल के भीतर सब ठीक कर देंगे। कश्मीर में पत्थरबाजी पर उन्होंने कहा कि युवाओं को बाकायदा पैसा दिया जा रहा है। कश्मीर पुलिस पर पत्थर फेंकने का 500 रुपये, सीआपीएफ पर पत्थर फेंकने का 1000 रुपये और सेना पर पथराव का 2000 रुपये दिया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed