फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी के बाद बेयर ग्रिल्स के साथ खतरों से खेलेंगी देहरादून की ये जुड़वां बहनें

Tue, 13 Aug 2019 10:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 13 Aug 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
tashi and nungshi with man vs wild show host Bear Grylls
- फोटो : अमर उजाला

'मैन वर्सेज वाइल्ड' के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ देहरादून की जुड़वां बेटियां ताशी और नुंग्शी मलिक भी खतरों से लड़ेंगी।  फिजि आइलैंड में 9 से 21 सितंबर के बीच होने जा रही 675 किलोमीटर की इस खास रेस के लिए इंडिया से जुड़वां बहनों के अलावा प्रवीन रांगड़ का चयन हुआ है।

tashi and nungshi with man vs wild show host Bear Grylls
- फोटो : अमर उजाला

ताशी-नुंग्शी के पिता और टीम के असिस्टेंट कर्नल विरेंद्र सिंह मलिक(रिटा.) ने बताया कि फिजि आइलैंड में होने वाली इस रेस में 30 देशों की 60 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। पहली बार दक्षिण एशिया और इंडिया से किसी टीम का चयन हुआ है।
 

tashi and nungshi with man vs wild show host Bear Grylls
- फोटो : अमर उजाला

विरेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि नुंग्शी ताशी को बेयर ग्रिल ने खुद बुलाया है। बेयर ग्रिल्स की यह रेस एमेजॉन प्राइम वीडियो पर दस एपिसोड में दिखाई जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
tashi and nungshi with man vs wild show host Bear Grylls
- फोटो : अमर उजाला

फिजि आइलैंड पर होने वाली इस रेस में ताशी-नुंग्शी को 12 खतरनाक एडवेंचर का सामना करना होगा। इसमें क्लाइंबिंग, ट्रैकिंग, समुद्र में तैरने से लेकर दौड़ना तक शामिल है। इसके लिए ताशी-नुंग्शी ने दो महीने तक गोवा के समुद्र और जंगलों में प्रशिक्षण हासिल किया है।
 

विज्ञापन
tashi and nungshi with man vs wild show host Bear Grylls
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

देहरादून के जोहड़ी गांव निवासी मलिक परिवार की जुड़वां बेटियां दुनिया की सात पर्वत चोटियां फतह कर चुकी हैं। इसके अलावा वह साउथ पोल और नॉर्थ पोल पर भी तिरंगा फहरा चुकी हैं। यह कारनामा करने वाली वह दुनिया की पहली जुड़वां बहने हैं। उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed