फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके मोबाइल में पड़ा ये मैसेज करवा देगा जेल, इग्नोर करेंगे तो मुश्किल में फंस जाएंगे

Thu, 12 Jul 2018 07:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Jul 2018 07:12 AM IST
विज्ञापन
this msg can send you jail
mobile

फेसबुक, व्हाट्स एप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस तरह के मैसेज फॉरवर्ड करना अपको सलाखों के पीछे ले जा सकता है।


 

this msg can send you jail
mobile sms
फर्जी या अश्लील मैसेज भेजना या फॉरवर्ड करना, आपको जेल की हवा खिलवा सकता है। आईटी एक्ट के तहत फर्जी सूचनाएं फैलाने पर तीन साल की जेल और जुर्माना लगाया जा सकता है। व्हाट्स एप के जिस ग्रुप में फर्जी या अश्लील मैसेज भेजे जाते हैं, उसके एडमिन के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। 

 
this msg can send you jail
डेमो - फोटो : डेमो
कई बार हम जाने-अनजाने फर्जी, अश्लील, झूठे या गलत मैसेज सोशल मीडिया पर भेज देते हैं। कई बार लोग बिना सच्चाई जाने किसी भी सूचना को फॉरवर्ड कर देते हैं। यह सामान्य बात लगती है लेकिन आपको जेल की हवा खिला सकती है। भारत में व्हाट्स एप या फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोई अलग से कानून नहीं है। ऐसे में आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
this msg can send you jail
court Order
भ्रामक सूचनाएं फैलाने पर तीन साल तक की सजा हो सकती है। वहीं, यदि यह भ्रामक सूचनाएं किसी भी माध्यम से लोक सेवा के पास पहुंची और वह इस पर कार्यवाही करते हुए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल करता है तो आईपीसी की धारा 177 के तहत दो साल की कैद और जुर्माना या दोनों लगाया जा सकता है। 

 
विज्ञापन
this msg can send you jail
व्हाट्सएप
एसटीएफ के एएसपी अजय सिंह ने बताया कि कई बार मैसेज भेजने वाले को ट्रैस करना मुश्किल होता है। इसलिए ग्रुप एडमिन की जिम्मेदारी तय की जाती है। ऐसे में किसी भी ग्रुप में अगर कोई फर्जी मैसेज चल रहा हो तो एडमिन भी उसके लिए समान रूप से जिम्मेदार माना जाएगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed