फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में रहने वाले इस गायक की एलबम ने उड़ाई भाजपा की नींद, सियासी माहौल गरम

Wed, 05 Sep 2018 07:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Sep 2018 07:06 AM IST
विज्ञापन
this singer album create stir in bjp know how
pawan semwal

दिल्ली में रहने वाले उत्तराखंड के एक गायक की एलबम ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ...


 

this singer album create stir in bjp know how
एनडी तिवारी - फोटो : self

पूर्व में गढ़वाली गायक नरेंद्र सिंह नेगी नौछमी नारायण और कदगा खैलू गानों के जरिये तत्कालीन मुख्यमंत्रियों पर तंज कस चुके हैं। उनके यह गाने उत्तराखंड समेत अन्य प्रदेशों में काफी असर डालने वाले रहे। इसी क्रम में लोक गायक पवन सेमवाल के गाने को भी लिया जा रहा है।

this singer album create stir in bjp know how
pawan semwal

दावा किया जा रहा है कि इस गीत के माध्यम से सरकार के नारों पर सवाल उठाया गया है। विकास की बात खोखली है। घर-घर शराब पहुंच रही है। पलायन से खाली गांवों में बाहरी लोग कब्जा जमा रहे हैं। अफसरशाही में बढ़ते भ्रष्टाचार पर भी इस गाने में चोट की गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
this singer album create stir in bjp know how
pawan semwal

कौन है पवन सेमवाल
टिहरी जिले के चाका पिछवाड़ा गांव के पवन सेमवाल की पिछले 14 वर्षो में गढ़वाली व हिंदी भजनों की 10 एलबम निकल चुकी हैं। फिलहाल ईस्ट विनोद नगर में दिल्ली में रह रहे पवन सेमवाल माता का दरबार और पूजा-पाठ से जुड़े हैं।
 

विज्ञापन
this singer album create stir in bjp know how
devendra bhasin

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डा. देवेंद्र भसीन ने प्रदेश कार्यालय में बातचीत के दौरान कहा कि यह मामला गहरी साजिश का हिस्सा है। यह आपत्तिजनक है और इसे गंभीरता से लिया है। विधिक राय लेने के बाद मुकदमा दर्ज करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि इस गीत के पीछे किसका हाथ है? भसीन ने कहा कि यह वीडियो सीएम की छवि को खराब करने के लिए चलाया जा रहा है। इसमें प्रयोग की गई भाषा गंभीर, अवमानना व आपराधिक कृत्य की श्रेणी में आती है। उन्होंने कहा है कि वीडियो में दिखाए गायक ने अपनी स्थिति साफ की है। ऐसे में यह षड्यंत्र की गंभीरता को भी दर्शाता है। कार्रवाई की संभावनाओं पर विचार हो रहा है। हालांकि सरकार के स्तर पर इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed