बाघिन का बेटा संघर्ष में मारा गया, लेकिन उसे इस बात की खबर ही नहीं है। बाघिन अपने बेटे को जंगल-जंगल ढूंढ रही है। तस्वीरों में देखिए मां की ममता...
{"_id":"5b10a7ea4f1c1bf56e8b5a46","slug":"tigress-search-her-dead-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाघिन का बेटा मारा गया लेकिन उसे नहीं खबर, बेटे को ढूंढ रही दर-ब-दर, तस्वीरों में देखें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघिन का बेटा मारा गया लेकिन उसे नहीं खबर, बेटे को ढूंढ रही दर-ब-दर, तस्वीरों में देखें...
जितेंद्र पपनै, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Updated Sat, 02 Jun 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
tigress with son
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
tigress
कार्बेट पार्क के ढिकाला जोन में आपसी संघर्ष में मारे गए बाघ शावक की मां को नहीं पता कि उसका बच्चा नहीं रहा। वह उसे वन में ढूंढ रही है तो वन्यजीव प्रेमी, फोटोग्राफर और पार्क का स्टाफ भी उसकी मौत से गमजदा है। दु:ख का आलम यह कि गुरुवार को बाघ शावक की मौत की खबर सुनने के बाद कई सैलानियों ने तो पार्क की सैर का कार्यक्रम ही निरस्त कर दिया। कई वन्यजीव फोटोग्राफरों ने कैमरे में कैद किए गए बाघ-शावक के फोटोग्राफ सैलानियों से साझा किए।
tigress
कार्बेट पार्क में 28 मई की रात को ढिकाला चौड़ में बाघों में संघर्ष हो गया था। इसमें एक साल का एक शावक घायल हुआ। लोग इसको मनियां के नाम से पुकारते थे। पैरों और सिर में गंभीर चोटें आने पर उसे रानीबाग रेस्क्यू सेंटर में भर्ती किया गया लेकिन गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। इसकी मां बाघिन पारो ने ढिकाला चौड़ से फुलई और सांभर चौड़ तक अपना इलाका बना रखा था। करीब दस वर्षीय पारो ने तीन बार 2-2 कर छह बच्चों को जन्म दिया था। यह तीसरी बार हुआ है कि पारो का बच्चा वयस्क होने की दहलीज से पहले ही मारा गया। छह बच्चों के जनने के बाद भी पारो अब भी संतान हीन ही रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tigress
लोग मां-बेटे को इतना चाहते थे कि इनकी उम्र तक का लोगों को पता था। मनियां 13 माह का हो गया था जिसका 17 मई को जन्मदिन भी मनाया गया था। ये पर्यटकों और फोटोग्राफरों से घुलमिल से गए थे और इनके तरह-तरह के पोज लेने आसान हो गए थे। दिल्ली करोल बाग के व्यवसायी व वन्यजीव प्रेमी देवेंद्र कुमार को जब यह पता चला कि मनियां की मौत हो गई है तो उनकी पत्नी सोनिया गुप्ता सहित तीन बच्चों को बहुत दुख पहुंचा। यह परिवार मनियां व पारो को देखने जनवरी से लगातार आ रहा था और तीन जून को भी उनका पार्क भ्रमण का प्रोग्राम था। अब उन्होंने पार्क सैर का कार्यक्रम निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
tigress with son
बनबसा के वन्यजीव प्रेमी, फोटोग्राफर कैलाश थपरियाल ने पारो व उसके बेटे मनियां की फोटो अपने कैमरे में कैद की हुई है। ये कुछ समय पूर्व ही नहाते हुए की तस्वीरें हैं। मनियां और उसकी मां की कहानी सुनाते हुए वह भावुक हो गए। उन्होंने भी अपने कैमरे में कैद ये फोटो अमर उजाला को भेजे हैं।