सियासत में भले ही सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को आए दिन पूर्व सीएम हरीश रावत के तीखे प्रहार झेलने पड़ते हों, लेकिन रविवार का नजारा एकदम अलग था। अपनी आम पार्टी के खास मेहमान त्रिवेंद्र सिंह रावत को हरीश रावत ने अपने हाथों से तरह-तरह के आमों का स्वाद चखाया। स्वाद की दुनिया सिर्फ आम तक सिमटी नहीं थी, बल्कि पहाड़ी मुंगरी से लेकर आडू, जामुन और ककड़ी के मिले-जुले स्वाद ने इस पार्टी में रंग भर दिया। आम पार्टी का न्यौता स्वीकार कर सीएम ने भले ही सबको चौंकाया हो, लेकिन वह जाते-जाते हुए इस आयोजन से जुड़ी पहल को अच्छा बताने से नहीं चूके।
{"_id":"5b4236184f1c1b86468b534f","slug":"trivendra-singh-rawat-in-harish-rawat-mango-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्व मुख्यमंत्री हरीश की आम पार्टी में खास मेहमान बने वर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश की आम पार्टी में खास मेहमान बने वर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 09 Jul 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
mango party
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
mango party
काफल पार्टी के बाद हरीश रावत की आम पार्टी का रविवार को जलवा बिखरा। ईसी रोड के वेडिंग प्वाइंट में आयोजित इस आम पार्टी में सियासी और गैर सियासी तमाम लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लगभग हर वर्ग का इस पार्टी में प्रतिनिधित्व नजर आया और उनके बीच उत्साह से लबरेज व्यवस्था संभालते हरीश रावत दिखे।
mango party
कभी माइक लेकर वह लोगों के बीच पहुंचे, तो कभी एक-एक आदमी को आम से लेकर दूध तक लेने के लिए आग्रह करते दिखे। इन स्थितियों के बीच, इस बात की बहुत कम लोगों को उम्मीद थी कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत आम पार्टी का न्यौता स्वीकार करेंगे। इसका आधार भी था। आम पार्टी के शुरुआती दो घंटे में भाजपा की ओर से सिर्फ एक बड़ा चेहरा धर्मपुर विधायक और पूर्व मेयर विनोद चमोली के रूप में ही सामने आया था। मगर शाम को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद पार्टी में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
mango party
मंच पर हरीश रावत के साथ ही लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम भरतवाण और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की मौजूदगी में सीएम ने आम पार्टी का लुत्फ लिया। हल्के-फुल्के माहौल में सीएम कभी आम खाते, तो कभी किसी बात पर हरीश रावत के साथ ठहाके लगाते दिखे। करीब 15 मिनट में हरीश रावत ने उन्हें आम भी खिलाए, तो हरा नमक लगाकर पहाड़ी ककड़ी भी।
विज्ञापन
mango party
यह एक अच्छी पहल है। पहाड़ के फलों और व्यंजनों के प्रमोशन के लिए हर किसी को प्रयास करने की जरूरत है। मेेरे न्यौते पर होली मिलन कार्यक्रम में हरीश रावत निवास पर आए थे। आज उनके न्यौते पर मैं आम पार्टी में आया हूं। मुझे अपने बचपन की भी याद है, कि किस तरह हम पहाड़ में आम और अन्य फलों का स्वाद लिया करते थे।
-त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री
हमने पूरे उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों से आम और अन्य फलों, खाद्य पदार्थों को इस पार्टी में शामिल किया। मकसद ये ही है कि हम अपने फलों, खाद्य पदार्थों का प्रमोशन करें। 80 के दशक में यूपी में कांग्रेस के नेताओं ने यह काम किया था। मेरी भी वो ही प्रेरणा है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के आभारी हैं कि उन्होंने हमारा न्यौता स्वीकार किया।
-हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री
-त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री
हमने पूरे उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों से आम और अन्य फलों, खाद्य पदार्थों को इस पार्टी में शामिल किया। मकसद ये ही है कि हम अपने फलों, खाद्य पदार्थों का प्रमोशन करें। 80 के दशक में यूपी में कांग्रेस के नेताओं ने यह काम किया था। मेरी भी वो ही प्रेरणा है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के आभारी हैं कि उन्होंने हमारा न्यौता स्वीकार किया।
-हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री