फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नरेश ने बयां की 45 जिंदगियां निगलने वाले दर्दनाक हादसे की हकीकत, कहीं हादसे की वजह ये तो नहीं

Fri, 21 Apr 2017 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी Updated Fri, 21 Apr 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
Truth of Himachal bus accident

बुधवार को ह‌िमाचल में हुए बस हादसे का सच सामने आया है। हादसे की जो वजह सामने आ रही है अगर उसे पहले ही ध्यान क‌िया जाता तो शायद हादसा होता ही ना।

Truth of Himachal bus accident

​विकासनगर से त्यूनी(कैराड़) के लिए रवाना हुई बस में मीनस के समीप खराबी आ गई थी। बस के स्टेयरिंग में तकनीकी दिक्कत आ गई थी। बस के खाई में गिरने से पहले संयोगवश गूमा गांव निवासी नरेश ने कूद कर अपनी जान बचाई।

Truth of Himachal bus accident

​बकौल नरेश मीनस के समीप बस के स्टेयरिंग का नट निकल गया था। तब चालक ने जुगाड़ कर इसके ठीक कर दिया। उस दौरान यात्रियों ने इस पर ऐतराज भी जताया। बस को सड़क किनारे खड़ा करने को कहा, लेकिन फिर से बस गंतव्य के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Truth of Himachal bus accident

मीनस से करीब 25 किमी आगे बस काल के गाल में समा गई।  परिचालक तुलसी के अनुसार बस का कमानी पट्टा टूट गया। हालांकि परिवहन विभाग के मुआयने के बाद ही दुर्घटना के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

विज्ञापन
Truth of Himachal bus accident

​क्षेत्र पंचायत सदस्य रमला, चंद्रमोहन शर्मा ने आरोप लगाया कि अटाल और मीनस के बीच का हिस्सा हिमाचल प्रदेश में पड़ता है। इस रूट पर अधिकांश खटारा बसे दौड़ती हैं। वाहनों की चेकिंग नहीं की जाती। उनकी फिटनेस भी नहीं होती।
 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed