फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षित बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, यह कोर्स करने के बाद मिलेगा रोजगार

Thu, 28 Jun 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Updated Thu, 28 Jun 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
unemployed youth job opportunity after this course
textile industry

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। यहां से कोर्स करने के बाद उन्हें रोजगार भी मिलेगा। टैक्सटाइल के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक बेरोजगारों इस कोर्स के आवेदन कर सकते हैं।


 

unemployed youth job opportunity after this course
admission
अपैरल ट्रेनिंग डिजान सेंटर (एटीडीसी) और राजीव गांधी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूथ काशीपुर में 20 जुलाई से डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रम में प्रवेश शुरू कर रहा है। पाठ्यक्रम पूरा होने पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।देहरादून में बीती 13 जून को एटीडीसी गुरुग्राम (हरियाणा) के निदेशक केसी डोरखन, उत्तराखंड उद्योग निदेशक सुधीर नौटियाल और उद्योग विभाग के सलाहकार फतेहबहादुर ने एक मैमो पर हस्ताक्षर किए।

 
unemployed youth job opportunity after this course
textile industry
तय कार्यक्रम के अनुसार, डिजाइन सेंटर काशीपुर में एटीडीसी ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा। इसमें टैक्सटाइल में नौकरी करने के इच्छुक हाईस्कूल और इंटर पास युवक-युवतियों को डिप्लोमा और डिग्री कोर्स कराया जाएगा। एटीडीसी ने डिजाइन सेंटर में कार्यालय खोल दिया है। एसडी जोशी को प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
unemployed youth job opportunity after this course
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानाचार्य एसडी जोशी ने बताया कि संस्थान डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रम के लिए 20 जुलाई से प्रवेश देगा। डिप्लोमा कोर्स एक साल का, डिग्री कोर्स तीन साल का है। डिप्लोमा कोर्स की एक साल की फीस 45 हजार रुपये और डिग्री कोर्स में एक सेमेस्टर की फीस 35 हजार 500 रुपये है। 

 
विज्ञापन
unemployed youth job opportunity after this course
फाइल फोटो

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने पर राजीव गांधी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूथ डिग्री देगा और एटीडीसी डिप्लोमा देगा। प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रेडीमेड गारमेंट के क्षेत्र में प्रोडक्शन सुपरवाइजर, क्वालिटी सुपरवाइजर, पैटर्न मेकर और ऑपरेटर के पदों पर नौकरी मिल सकती है। जोशी ने बताया एटीडीसी के डिजाइन सेंटर स्थित कार्यालय में प्रवेश आवेदन पत्र निशुल्क उपलब्ध हैं। फतेहबहादुर सिंह ने बताया कि इस समय रेडीमेड गारमेंट के क्षेत्र में नौकरी के लिए अच्छे अवसर हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed