सब्सक्राइब करें

ऊंची उड़ान भरने को तैयार उत्तराखंड की ये बेटी, बनेगी सीमांत जिले की पहली महिला पायलट

शालू दताल, अमर उजाला, धारचूला Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 16 May 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
utarakhand Girl muskan first woman pilot in Commercial flight
muskaan
देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के सोन गांव की मुस्कान ने व्यावसायिक विमान उड़ाने का लाइसेंस हासिल कर ‘ऊंची उड़ान’ भरी है।

 
Trending Videos
utarakhand Girl muskan first woman pilot in Commercial flight
muskaan

दारमा घाटी के सोन गांव की मुस्कान सिंह जल्द व्यावसायिक विमान उड़ाएंगी। वह सीमांत जिला पिथौरागढ़ की पहली महिला पायलट होंगी। दारमा घाटी के सोन गांव निवासी भूप सिंह सोनाल की बेटी मुस्कान सिंह सोनाल ने लखनऊ से वर्ष 2015 में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
utarakhand Girl muskan first woman pilot in Commercial flight
muskaan

उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी रायबरेली से कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस  (सीपीएल) के लिए आवेदन किया। एकेडमी में ढाई वर्ष के प्रशिक्षण के बाद मुस्कान ने सीपीएल का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। 200 घंटे तक विमान उड़ाने के बाद मुस्कान को व्यावसायिक फ्लाइट का लाइसेंस मिल गया है। 

utarakhand Girl muskan first woman pilot in Commercial flight
muskaan

व्यावसायिक विमान उड़ाने का लाइसेंस हासिल करने वाली मुस्कान सिंह सेना में जाकर देश सेवा करना चाहती हैं। रं कल्याण संस्था के मुख्य संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल और दिलिंग दारमा सेवा समिति के अध्यक्ष पूरन सेलाल ने कहा कि मुस्कान की इस सफलता से अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी।

विज्ञापन
utarakhand Girl muskan first woman pilot in Commercial flight
muskaan

मुस्कान के पिता एसबीआई झारखंड में चीफ मैनेजर हैं। माता बसंती सोनाल गृहणी हैं। बड़ी बहन ज्योत्स्ना डीयू में सहायक प्रवक्ता हैं। छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed