सब्सक्राइब करें

कंचनजंगा के बाद अब एवरेस्ट फतह करने निकली देवभूमि की बेटी, पहले भी बना चुकीं वर्ल्ड रिकॉर्ड

कालिका रावल, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 May 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand girl shital went to climb Mount everest for make World record again 
एवरेस्ट फतह करने निकली शीतल - फोटो : अमर उजाला

सबसे कम उम्र में दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी फतह कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी देवभूमि की बेटी अब एवरेस्ट फतह करने निकली है। सोर (पिथौरागढ़) निवासी शीतल सोमवार को बेस कैंप से एवरेस्ट समिट के लिए निकल गईं हैं। 

Trending Videos
Uttarakhand girl shital went to climb Mount everest for make World record again 
एवरेस्ट फतह करने निकली शीतल - फोटो : अमर उजाला

शीतल 2017 में विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा को सबसे कम 22 वर्ष की उम्र में फतह करने का विश्व रिकार्ड बना चुकी हैं। वह कंचनजंगा के साथ ही तमाम चोटियों को फतह कर चुकी हैं। शीतल का परिवार जिला मुख्यालय के नजदीक रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand girl shital went to climb Mount everest for make World record again 
एवरेस्ट फतह करने निकली शीतल - फोटो : अमर उजाला

शीतल के अभियान पर सीमांत जिले के लोगों की निगाह लगी हुई है। शीतल के कोच एवरेस्ट विजेता धारचूला निवासी योगेश गर्ब्याल ने बताया कि 15 मई की रात ही शीतल एवरेस्ट की चोटी को फतह के लिए निकल जाएगी। उम्मीद है कि वह 16 मई को एवरेस्ट की चोटी फतह कर लेंगी।

Uttarakhand girl shital went to climb Mount everest for make World record again 
एवरेस्ट फतह करने निकली शीतल - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को शीतल एवरेस्ट के बेस कैंप से चलकर समुद्र तल से 6300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कैंप-2 पहुंच गई हैं। मंगलवार को उनके 7400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कैंप-3 पर पहुंचने का लक्ष्य है। 15 मई को 8000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कैंप-4 पर पहुंचने का लक्ष्य है। 

विज्ञापन
Uttarakhand girl shital went to climb Mount everest for make World record again 
एवरेस्ट फतह करने निकली शीतल - फोटो : अमर उजाला

कोच योगेश गर्ब्याल ने बताया कि शीतल में गजब का हौसला है। बता दें कि शीतल पांच अप्रैल को काठमांडू से एवरेस्ट के बेसकैंप के लिए रवाना हुईं थीं। वह 15 अप्रैल को बेस कैंप पहुंचीं। उन्होंने 12 मई तक बेस कैंप में अन्य पर्वतारोहियों के साथ रॉक क्लाइबिंग का अभ्यास किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed