सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड हादसा: हंसी-खुशी घर लौट रहे थे बराती, पर अब उठेंगीं 14 अर्थियां, दर्दनाक मंजर को बयां करती ये तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 22 Feb 2022 04:49 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Accident in champawat, vehicle returning from the procession fell into the ditch, photos
चंपावत में दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में सोमवार देर रात हुए बड़े हादसे ने 14 जिंदगियां लील ली। बरात से लौट रहे लोगों को क्या मालूम था कि उनके साथ ऐसी अनहोनी होगी। बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के लगभग वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। चंपावत जिला अस्पताल में भर्ती सूखीढांग वाहन दुर्घटना का घायल चालक प्रकाश राम बहुत कुछ बताने की स्थिति में तो नहीं है, लेकिन हादसे की डरावनी तस्वीरों का भाव उसके चेहरे और आंखों पर साफ दिखाई दिया। 



चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र में सोमवार रात बरात से लौट रहा एक वाहन खाई में गिरा, जिसमें 14 बरातियों की मौत हो गई। चंपावत से करीब 65 किमी दूर इस स्थान पर एक परिवार में शादी थी। हादसे की सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर ही है। 13 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर वाहन दुर्घटना में 16 में से 14 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक और एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

Trending Videos
Uttarakhand: Accident in champawat, vehicle returning from the procession fell into the ditch, photos
चंपावत में दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
अब तक मिली जानकारी के बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के लगभग वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: Accident in champawat, vehicle returning from the procession fell into the ditch, photos
चंपावत में दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

सोमवार रात खाना खाने के लिए सूखीढांग के इसी होटल के पास वाहन रुका था। यहां खाना खाने के बाद सभी अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुए। 

Uttarakhand: Accident in champawat, vehicle returning from the procession fell into the ditch, photos
चंपावत में दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह की शादी में शामिल होने सभी गए थे। ज्यादातर मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Uttarakhand: Accident in champawat, vehicle returning from the procession fell into the ditch, photos
चंपावत में दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस टीम दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। सड़क में पड़े इन गड्ढों के बीच ही यहां सफर होता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed