फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttrakhand Accident: यमुनोत्री सड़क हादसे ने ताजा कीं गंगोत्री हाईवे पर हुई बस दुर्घटना की यादें, सात 2017 में खत्म हो गईं थीं 30 जिंदगियां

Tue, 07 Jun 2022 11:14 AM IST
शाहरुख खान गंभीरपाल परमार, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़
गंभीरपाल परमार, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Jun 2022 11:14 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Bus Accident 30 people died in bus accident on Gangotri Highway In year 2017
Uttarakhand Bus Accident - फोटो : अमर उजाला
बीते रविवार को यमुनोत्री हाईवे पर हुए बस हादसे ने जनमानस को झकझोर कर रख दिया है। साथ ही 2017 को गंगोत्री हाईवे पर हुई बस दुर्घटना की यादें ताजा कर दी। 21 मई 2017 को शाम के समय नालुपानी के समीप हुए बस हादसे में 30 लोगों की जान गई थी, जबकि एक बच्ची और एक व्यक्ति घायल हुए थे। मृतकों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि उनके शवों को चिन्यालीसौड़ सीएचसी में रखने की जगह तक नहीं मिली थी। तब भी दुर्भाग्य से तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। तब भी शासन बड़ी संख्या में हुई यात्रियों की मौत का कोई ठोस कारण नहीं ढूंढ सका था। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शूरवीर रांगड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल, अमित सकलानी आदि का कहना है कि सड़कें तो पर्याप्त चौड़ी हुई है, लेकिन हादसे नहीं रुक रहे हैं। जो कि चिंता का विषय है।

Uttarakhand Bus Accident 30 people died in bus accident on Gangotri Highway In year 2017
Uttarakhand Bus Accident - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने हादसों पर लगाम लगाने के लिए वाहनों की निगरानी को जरूरी बताया। कहा कि वाहनों के साथ वाहन चालकों का नियमित मेडिकल चेकअप होना चाहिए। 
Uttarakhand Bus Accident 30 people died in bus accident on Gangotri Highway In year 2017
Uttarakhand Bus Accident - फोटो : अमर उजाला
सड़कों की स्थिति सुधरी पर नहीं रुक रहे हादसे
बीते 5-6 सालों में पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति पहले से काफी सुधरी है। ऑलवेदर रोड निर्माण के चलते सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ी है, लेकिन हादसे नहीं रुक रहे हैं। पहाड़ पर वाहन चालक की जरा सी चूक यात्रियों की जान पर भारी पड़ सकती है। सरकार को दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय लोगों की मांग पर विशेषज्ञ समिति का गठन कर ठोस कारणों को पता लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Bus Accident 30 people died in bus accident on Gangotri Highway In year 2017
Uttarakhand Bus Accident - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि उत्तरकाशी में चारधाम यात्रियों से भरी बस रविवार शाम पौने सात बजे 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हैं। इनमें से 23 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। 
विज्ञापन
Uttarakhand Bus Accident 30 people died in bus accident on Gangotri Highway In year 2017
Uttarakhand Bus Accident - फोटो : अमर उजाला
बस में चालक और परिचालक और मध्यप्रदेश के जिला पन्ना के गांव जखला निवासी 28 तीर्थयात्री सवार थे। हादसा यमुनोत्री हाईवे पर डामटा से करीब 5 किमी दूर रिखाऊं खड्ड क्षेत्र में हुआ। बस हरिद्वार से यमुनोत्री धाम के लिए चली थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed