फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चमोली जल प्रलय: भवानी देवी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिछले साल पति की मौत, अब आपदा में बेटा लापता

Tue, 23 Feb 2021 02:00 AM IST
अलका त्यागी प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Feb 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli Disaster News: Bhavani Devi Waiting for his Missing son from 16 Days
भवानी देवी का बेटा आपदा में लापता - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली में मकान टूटने के बाद से भवानी देवी का परिवार पंचायत भवन में रह रहा है। पिछले साल पति के निधन के बाद बेटे ने तपोवन जल विद्युत परियोजना में काम करना शुरू किया तो धीरे-धीरे घर बनाने का काम भी शुरू होने लगा। परिवार भविष्य के सपने देख रहा था कि पंचायत भवन से निकलकर अपने घर में जाएंगे, लेकिन कुदरत को तो कुछ और ही मंजूर था। ऋषिगंगा की आपदा में भवानी देवी का बेटा लापता हो गया। इस आपदा ने परिवार के सपनों के साथ उनकी जिंदगी को भी बिखेर कर रख दिया। सात फरवरी को आई आपदा के बाद से चाईं गांव की भवानी देवी (50) का बड़ा बेटा साजन पंवार लापता है। सात फरवरी से बेटे के लापता होने के बाद से भवानी देवी सदमे में हैं। घर की खुशियां और भविष्य के सपने आंसू बनकर छलक रहे हैं। पहले मकान टूटा, फिर पति गुजर गए और अब बेटे को भी खोने के बाद भवानी देवी पूरी तरह से टूट चुकी हैं। अब उनके साथ 16 वर्षीय बेटा है। जो कुछ कहने की स्थिति में ही नहीं है। पिछले साल भवानी देवी के पति का भी निधन हो गया, जिसके बाद बेटे ने कंपनी में काम करना शुरू किया।

Uttarakhand Chamoli Disaster News: Bhavani Devi Waiting for his Missing son from 16 Days
भवानी देवी का बेटा आपदा में लापता - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि तीन साल पहले अपना मकान टूटने पर परिवार ने पंचायत भवन में आश्रय लिया था। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते वह नया घर नहीं बना पाए। बेटे की कमाई से परिवार की आर्थिकी ठीक होने लगी थी। तब परिवार ने नया मकान बनाने का काम भी शुरू करवा दिया। परिवार दुखों को भूलने लगा था, लेकिन आपदा ने परिवार को फिर घाव दे दिए। 

Uttarakhand Chamoli Disaster News: Bhavani Devi Waiting for his Missing son from 16 Days
चमोली में आपदाग्रस्त क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

सात फरवरी को आई भीषण आपदा में लापता लोगों को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए केंद्र से मिले दिशानिर्देशों पर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। लापता लोगों की तीन श्रेणियां बनाकर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। 30 दिन के भीतर दावों और आपत्तियों को समाधान किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli Disaster News: Bhavani Devi Waiting for his Missing son from 16 Days
चमोली में राहत बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला

ऋषिगंगा की आपदा के बाद से अब तक लापता 204 लोगों में से अलग-अलग जगह से मानव अंग समेत कुल 70 शव मिले हैं जबकि 134 लोग अभी भी लापता हैं। टनल से अभी तक 16 शव मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli Disaster News: Bhavani Devi Waiting for his Missing son from 16 Days
चमोली आपदा में लापता लोगों की खोज - फोटो : अमर उजाला

एनटीपीसी के मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह जियाड़ा ने बताया कि सोमवार तक टनल से 174 मीटर मलबा हटाया जा चुका है। वहीं सुरंग के अंदर से आ रहे पानी को निकालने के लिए चार पंप मशीन लगा दी गई हैं, जिससे तेजी से पानी निकाला जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed