फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चमोली आपदाः लापता संदीप की एक मई को थी शादी, नहीं आई कोई खबर, तस्वीरों में देखिए तपोवन सुरंग के अंदर के हालात

Wed, 17 Feb 2021 03:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 17 Feb 2021 03:01 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli news: eleventh day of disaster watch photos of tapvan tunnel site
तपोवन सुरंग में निकाला जा रहा मलबा - फोटो : अमर उजाला

चमोली आपदा में लापता हुए जौनसार के पंजिया गांव निवासी संदीप चौहान पुत्र जवाहर सिंह, जीवन सिंह चौहान पुत्र जवाहर सिंह, हर्ष चौहान पुत्र पूरण सिंह और कल्याण सिंह चौहान पुत्र कल सिंह का अब भी कुछ पता नहीं चल सका है। जबकि विक्रम सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी पाटा और जगदीश पुत्र स्वर्गीय धूम सिंह भी आपदा में लापता हो गए थे।

Uttarakhand Chamoli news: eleventh day of disaster watch photos of tapvan tunnel site
तपोवन सुरंग के अंदर के हालात - फोटो : अमर उजाला

अनिल पुत्र थेफा व अनिल पुत्र भगतू निवासी ददोली और सलदार सिंह पुत्र जूईया निवासी फटेऊ के शव बरामद हो चुके हैं। लापता पंजिया निवासी कल्याण सिंह के परिवार में पत्नी और दो माह का बच्चा है, जबकि संदीप चौहान की एक मई को शादी होनी थी। विक्रम निवासी पाटा की पत्नी और दो बच्चे हैं। जिनका सहारा मात्र विक्रम था। सास ससुर भी बूढ़े हैं। लापता लोगों के परिजन अपनों की आस अब खो चुके हैं। उनके आंखों के आंसू भी अब सूख चुके हैं।

Uttarakhand Chamoli news: eleventh day of disaster watch photos of tapvan tunnel site
तपोवन सुरंग - फोटो : अमर उजाला

वहीं एनटीपीसी लिमिटेड ने सात फरवरी को उत्तराखंड प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिवारों को मुआवजा जारी करना शुरू कर दिया है। तपोवन विहार निवासी मृतक नरेंद्र की पत्नी विमला देवी को 20 लाख रुपये का पहला चेक सौंपा गया। तपोवन परियोजना के प्रमुख आरपी अहिरवार के नेतृत्व में एनटीपीसी की एक टीम ने उनके घर जाकर संवेदना प्रकट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli news: eleventh day of disaster watch photos of tapvan tunnel site
तपोवन सुरंग से निकाला जा रहा पानी - फोटो : ANI

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि चमोली के तपोवन में लगातार राहत और बचाव कार्य जारी रहेगा। आखिरी दम तक हम वहां जुटे रहेंगे। रैणी में मलबा तीन चार दिन में साफ कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक 58 शव मिल चुके हैं। बुधवार को 11वें दिन भी सुरंग में मलबा हटाने का कार्य जारी रहा। लेकिन बार-बार पानी का रिसाव बाधा बनता रहा।

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli news: eleventh day of disaster watch photos of tapvan tunnel site
तपोवन सुरंग के बाहर खड़ी मशीन - फोटो : अमर उजाला

आपदा प्रभावित सीमांत नीती घाटी के सभी 13 गांवों में बिजली और पेयजल व्यवस्था सुचारु हो गई है। लाता, रैणी, जुग्जु, सुरांईथोटा, भलगांव आदि गांवों में बिजली और पानी की सप्लाई सुचारु हो गई है। जिला सूचना अधिकारी रविंद्र नेगी ने बताया कि प्रभावित परिवारों में अब तक 529 राशन किट बांटे जा चुके हैं, जबकि स्वास्थ्य शिविर लगाकर 1580 लोगों का उपचार किया जा चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed