फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चमोली आपदाः एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर का घर बना आपदा प्रभावित मां-बेटी का ठिकाना, तस्वीरें

Sun, 21 Feb 2021 01:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर
प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 21 Feb 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News : NDRF inspector home become shelter of disaster victim mother-daughter
एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर ने रहने के लिए दिय अपना मकान - फोटो : अमर उजाला

आपदा में मकान बहने से टेंट में रात बिता रही पल्ला रैणी गांव की 85 वर्षीय सौंणी देवी और उनकी बेटी मंजू को एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर हरक सिंह राणा ने अपना मकान रहने के लिए दे दिया। हरक सिंह का तीन कमरों का मकान है और उनका परिवार हरिद्वार में निवास रहता है।

Uttarakhand Chamoli News : NDRF inspector home become shelter of disaster victim mother-daughter
चमोली आपदा - फोटो : अमर उजाला

हरक सिंह राणा मूल रूप से रैणी गांव के ही निवासी हैं और लंबे समय से उनका परिवार हरिद्वार में रहता है। आपदा के बाद से हरक सिंह टीम के साथ रैणी और तपोवन क्षेत्र में राहत-बचाव कार्य में लगे हैं। सात फरवरी को जल प्रलय से पहले सौंणी देवी गांव के जलस्रोत पर पानी भरने गई थी, जबकि उसकी पुत्री मंजू रावत घर के कमरे में ही थी।

Uttarakhand Chamoli News : NDRF inspector home become shelter of disaster victim mother-daughter
चमोली आपदा - फोटो : अमर उजाला

सात फरवरी को सुबह करीब साढ़े नौ बजे अचानक से ऋषिगंगा में मलबा आया और सौंणी देवी के आधे मकान को बहा ले गया। मंजू कमरे में फंसी रही और मकान की छत टूटने के कारण मंजू बाहर नहीं आ सकी। वह मकान की चौखट को पकड़कर नीचे बैठ गई। चौखट के समीप दीवार थी जिससे वह मलबे में दबने से बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News : NDRF inspector home become shelter of disaster victim mother-daughter
चमोली आपदा - फोटो : अमर उजाला

करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। मकान बह जाने के बाद से सौंणी देवी और उसकी बेटी मंजू टेंट में रात बिता रहे थे। जब यह सूचना एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर हरक सिंह राणा को मिली तो वे शुक्रवार को प्रभावित परिवार के पास गए और उन्हें अपने मकान की चाबी दी। उन्होंने कहा कि जब तब उनके रहने के लिए नया मकान नहीं बनता वह आराम से उनके मकान पर रह सकती हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News : NDRF inspector home become shelter of disaster victim mother-daughter
चमोली आपदा - फोटो : अमर उजाला

सौंणी देवी ने इसे स्वीकार कर लिया। इंस्पेक्टर हरक सिंह ने कहा कि ऋषि गंगा की आपदा लोगों को गहरे जख्म दे गई। बुजुर्ग सौंणी देवी को जब टेंट में देखा तो रहा नहीं गया। गांव में ही अपना तीन कमरों का मकान उन्हें रहने के लिए दे दिया। हरक सिंह आठ फरवरी से ही रैणी और तपोवन क्षेत्र में रेस्क्यू कार्यों में लगे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed