सब्सक्राइब करें

चारधाम यात्रा: ई-पास के विरोध में बंद रहा बदरीनाथ बाजार, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे किया जाम, तस्वीरों में देखें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 Oct 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand char dham yatra update: Badrinath market will closed today, protest against e-pass, see photos
प्रदर्शन स्वरूप बंद रहीं बदरीनाथ बाजार की दुकानें - फोटो : अमर उजाला

सीमित तीर्थयात्रियों की संख्या और ई-पास के विरोध में शनिवार को बदरीनाथ बाजार (बदरीपुरी) बंद रहा। व्यापारियों, पंडा पुरोहितों और हकहकूकधारियों ने धाम में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। बदरीनाथ बाजार में शनिवार को सभी दुकानें बंद रहने से सन्नाटा पसरा रहा और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्री चाय-पानी के साथ खाने को लेकर परेशान रहे। वहीं कारोबारियों ने गुप्तकाशी व कुंड में प्रदर्शन कर धरना दिया। तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण हाईवे पर जाम लगा रहा। बदरीश संघर्ष समिति की ओर से शनिवार को बदरीपुरी बंद रखने का आह्वान किया गया था, जिसमें बदरीनाथ बाजार सहित आसपास के व्यापारी और पंडे पुरोहित शामिल हुए। इस दौरान बदरीनाथ में सभी ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा कि चारों धामों में सीमित संख्या में यात्रियों को आने की अनुमति से यात्रा रूट के व्यापारी परेशान हैं। साथ ही ई-पास के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले तीर्थ यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Trending Videos
uttarakhand char dham yatra update: Badrinath market will closed today, protest against e-pass, see photos
प्रदर्शन स्वरूप बंद रहीं बदरीनाथ बाजार की दुकानें - फोटो : अमर उजाला

देवस्थानम बोर्ड के पोर्टल में रजिस्ट्रेशन न होने और ई-पास नहीं होने से बदरीनाथ धाम के करीब पांडुकेश्वर पहुंचकर यात्रियों को लौटना पड़ रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद नवानी ने सीमित तीर्थयात्रियों की संख्या और ई-पास खत्म करने की मांग की। कहा कि यदि सरकार तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित ही रखती है तो आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand char dham yatra update: Badrinath market will closed today, protest against e-pass, see photos
प्रदर्शन स्वरूप बंद रहीं बदरीनाथ बाजार की दुकानें - फोटो : अमर उजाला

इसी क्रम में रुद्रप्रयाग जिले में श्रीकेदार होटल ऑनर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में कारोबारियों ने गुप्तकाशी व कुंड में प्रदर्शन कर धरना दिया। तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण हाईवे पर जाम लगा रहा। एसडीएम के त्वरित उचित कार्रवाई के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। शनिवार को होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी व व्यापार संघ गुप्तकाशी के अध्यक्ष मदन रावत के नेतृत्व में केदारनाथ यात्रा से जुड़े सभी कारोबारी मुख्य बाजार में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी कर उन्होंने प्रदेश सरकार व देवस्थानम बोर्ड से ई-पास खत्म करने की मांग की।

uttarakhand char dham yatra update: Badrinath market will closed today, protest against e-pass, see photos
प्रदर्शन स्वरूप बंद रहीं बदरीनाथ बाजार की दुकानें - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से न तो समुचित यात्री बाबा के दर्शन कर पा रहे हैं और न कारोबार का लाभ हो रहा है। व्यापारियों ने मांग के समर्थन में प्रदर्शन भी किया। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे सभी व्यापारी रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर कुंड पहुंचे। वहां बैरियर हटाने की मांग को लेकर धरना दिया। उन्होंने कहा कि पहले ही यात्रा में ई-पास की व्यवस्था बनाई गई है, जिससे सीमित यात्री ही धाम पहुंच रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस ने रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं। इससे यात्री केदारघाटी के बाजारों तक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं।

विज्ञापन
uttarakhand char dham yatra update: Badrinath market will closed today, protest against e-pass, see photos
प्रदर्शन स्वरूप बंद रहीं बदरीनाथ बाजार की दुकानें - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने अनावश्यक रूप से लगाए बैरियर को हटाने की मांग करते हुए हाईवे जाम रखा। लगभग दोपहर दो बजे उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता करते हुए आश्वस्त किया कि वे आला अधिकारियों से इस मामले में वार्ता करेंगे। इसके बाद कारोबारियों ने जाम खोला। इस मौके पर होटल एसोसिएशन के सचिव नितिन जमलोकी, जिपं उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, शैलेंद्र कोटवाल, संदीप रावत, अतुल जमलोकी, मुकेश रावत सहित यात्रा से जुड़े रेस्टोरेंट, ढाबा, लॉज, दुकान, घोड़ा-खच्चर संचालक मौजूद थे।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed