सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: बाबा केदार के दर पहुंचे हरीश रावत, मांगा मिशन-2022 की सफलता का आशीर्वाद, तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Oct 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Congress Leader Harish rawat Offering Puja in Kedarnath dham Photos
केदारनाथ में हरीश रावत - फोटो : Twitter@harishrawatcmuk

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मिशन-2022 की सफलता के लिए बाबा से आशीर्वाद भी मांगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस को सत्ता में वापस लाना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने तीर्थपुरोहितों से भेंटकर उनकी समस्याएं भी सुनीं। 

उत्तराखंड चुनाव 2022: हरीश रावत बोले- भाजपा में अस्थिरता की स्थिति, कई नेता कांग्रेस में होना चाहते हैं शामिल

मंगलवार को पूर्व सीएम हरीश रावत हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने मंदिर में आराध्य बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। उन्होंने आराध्य से उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की विजयश्री का आशीर्वाद मांगा।

उत्तराखंड: पीएम मोदी की यात्रा से पहले केदारनाथ पहुंचे हरीश रावत, लगाए जा रहे सियासी मायने

बाबा के दर्शन कर मंदिर से बाहर आते समय उन्होंने प्रवेश द्वार से धाम में मौजूद यात्रियों का भी गर्मजोशी से अभिनंदन किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जनसंपर्क कर आमजन को भाजपा सरकार की नाकामियों से अवगत कराने का आह्वान किया।

Trending Videos
Uttarakhand Election 2022: Congress Leader Harish rawat Offering Puja in Kedarnath dham Photos
केदारनाथ में हरीश रावत - फोटो : Twitter@harishrawatcmuk

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों से भी बातचीत की। तीर्थपुरोहितों ने उन्हें देवस्थानम बोर्ड समेत आपदा के बाद से उनके हितों की अनदेखी समेत अन्य कई समस्याओं से भी अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Congress Leader Harish rawat Offering Puja in Kedarnath dham Photos
केदारनाथ में हरीश रावत - फोटो : Twitter @harishrawatcmuk

पूर्व सीएम के साथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्यक्ष और मनोज रावत समेत अन्य कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के केदारनाथ भ्रमण ने उत्तराखंड की राजनीति को भी गर्मा दिया है। आगामी 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी केदारनाथ दौरा प्रस्तावित है।

Uttarakhand Election 2022: Congress Leader Harish rawat Offering Puja in Kedarnath dham Photos
केदारनाथ में हरीश रावत - फोटो : Twitter @harishrawatcmuk

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि उनकी तरफ से देवस्थानम बोर्ड भंग है। आगामी विस चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आई तो इसे पहले ही दिन भंग कर यात्रा की पूर्व व्यवस्था की जाएगी। वे अपने अधूरे संकल्पों को पूरा करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Congress Leader Harish rawat Offering Puja in Kedarnath dham Photos
केदारनाथ में हरीश रावत - फोटो : Twitter @harishrawatcmuk

इसमें केदारनाथ में बाबा भैरवनाथ की गढ़ी, मंदाकिनी नदी किनारे सुरक्षा दीवार बनाकर केदारपुरी की सुरक्षा, भीमबली में आवास भवन, भीमबली से केदारपुरी तक वृहद विकास की रूपरेखा शामिल है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सरकार 30 अक्तूबर तक देवस्थानम बोर्ड को वापस ले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed