फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड : औली में शूटिंग की लोकेशन तलाश रहे बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज, तस्वीरें

Sat, 24 Oct 2020 07:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 24 Oct 2020 07:21 PM IST
सार

  • सर्दियों में बर्फ पड़ने के दौरान करना चाहते हैं फिल्म शूटिंग

विज्ञापन
Uttarakhand news : Bollywood famous producer-director Vishal Bhardwaj looking for shooting location in Auli
- फोटो : amar ujala

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक विशाल भारद्वाज औली में फिल्म शूटिंग की लोकेशन तलाशने पहुंचे। वे शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से औली पहुंचे और यहां फिल्म लोकेशन तलाशने के बाद शनिवार को लौट गए।

Uttarakhand news : Bollywood famous producer-director Vishal Bhardwaj looking for shooting location in Auli
- फोटो : amar ujala

उनके औली आने की सूचना किसी को नहीं थी। लेकिन शनिवार को औली में आईटीबीपी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम के दौरान वह जवानों से मिले और उनका उत्साह वर्धन किया। जिसके बाद उनके औली में आने की बात चर्चा में आ गई।
 
Uttarakhand news : Bollywood famous producer-director Vishal Bhardwaj looking for shooting location in Auli
- फोटो : amar ujala

कई सुपरहिट फिल्में देने वाले निर्माता व निर्देशक विशाल भारद्वाज शुक्रवार की दोपहर चौपर से औली पहुंचे। वे यहां आईटीबीपी कैंप में ठहरे हुए थे। शनिवार को उन्होंने औली में कई जगहों पर फिल्म की लोकेशन तलाशी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand news : Bollywood famous producer-director Vishal Bhardwaj looking for shooting location in Auli
औली - फोटो : अमर उजाला File photo

सर्दियों में जब औली में बर्फ पड़ जाती है उस दौरान यहां पर शूटिंग के लिए कौन सी लोकेशन बेहतर हो सकती है इस बारे में भी उन्होंने जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
Uttarakhand news : Bollywood famous producer-director Vishal Bhardwaj looking for shooting location in Auli
विशाल भारद्वाज - फोटो : Social Media

यह भी बताया जा रहा है कि फिल्म शूटिंग के लिए अनुमति लेने के लिए यहां पर क्या प्रक्रिया है, औली में शूटिंग के लिए कहां से अनुमति मिल सकती है, इसकी भी उन्होंने जानकारी जुटाई। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे हेलीकॉप्टर से वह देहरादून के लिए रवाना हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed