अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या-आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए केंद्रिए जांच एजेंसियां लगी हुई हैं। फिल्म अभिनेता के फैंस भी लगातार उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। वाराणसी में आज उनके फैंस मेरोरियल यात्रा निकालने की तैयारी रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की याद में फैंस आज वाराणसी में निकालेंगे मेमोरियल यात्रा, ट्विटर ट्रेंड पर होने लगा #VaranasiRoar4SSR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर पर इसकी जानकारी वायरल हो रही है। वहीं फैंस #VaranasiRoar4SSR के साथ ट्वीट कर रहे हैं। जहां 37 हजार से ज्यादा ट्वीट किए जा चुके हैं। इससे पहले यह यात्रा बिहार के पटना में निकाली गई है। आगामी 17 अक्तूबर को यह यात्रा कोलकाता में निकाली जाएगी।
Today in Varanasi...
It's PM @narendramodi Loksabha Constituency.. We Request to PM Please Look this SSR Murde Case .
We want Justice.@republic @Nidhi_Republic#VaranasiRoar4SSR
ट्विटर पर उनके फैंस द्वारा मिल रही जानकारी के अनुसार, वाराणसी उन्होंने इसलिए चुना है क्योंकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर कैंपेन भी शुरू कर दिया है।
And the Journey continues !!
Join @GHiwarkar on ground at Varanasi Today at Assi Ghat !!
Timing 10:00 Am.
Make it HUGE yet again Warriors 🔥🔥🔥#VaranasiRoar4SSR pic.twitter.com/uOVulYvvjs
सोशल मीडिया में मेमोरियल यात्रा से जुड़े पोस्टर भी शेयर किए जा रहे हैं, साथ ही लोगों से इससे जुड़ने की अपील की जा रही है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस मुहिम से जुड़ सकें। सोशल मीडिया पर जारी किए गए पोस्टर के अनुसार, सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक काशी में गंगा आरती और पूजा के साथ यज्ञ भी गंगा घाट के किनारे किया जाएगा।
बीते दिनों सुशांत की बहन श्वेता ने अभिनेता की मौत की जांच के लिए नई मुहिम शुरू की थी। यह मुहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मन की बात से जुड़ी हुई है। श्वेता ने सुशांत के फैंस से अपील करते हुए कहा कि वह संदेश भेजकर प्रधानमंत्री मोदी से मन की बात करें। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, #MannKiBaat4SSR न्याय और सच जानने के लिए अपनी आवाज उठाने का अच्छा अवसर है।‘